Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

गाडरवारा में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

: जबलपुर,पत्नि की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाला पति ही निकला हत्यारा पत्नि की गला घोंट कर हत्या कर शव को बोरी मे बांधकर डाल दिया था डैम के पानी में आरोपी पति को गिरफ्तार कर कराया गया जेल निरूद्ध

Aditi News Team

Sat, Apr 27, 2024
पत्नि की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाला पति ही निकला हत्यारा पत्नि की गला घोंट कर हत्या कर शव को बोरी मे बांधकर डाल दिया था डैम के पानी में आरोपी पति को गिरफ्तार कर कराया गया जेल निरूद्ध थाना प्रभारी कुण्डम श्री अनूप कुमार नामदेव ने बताया कि दिनॉक 23-4-24 को रात्रि में रंजीत मार्काे उम्र 31 वर्ष निवासी चौरई कला ने सूचना दी कि दिंनाक 22-4-24 को रात लगभग 10-30 बजे गांव में शादी के कार्यक्रम से वापस घर आया था उसकी पत्नी सरला मार्केो साथ में शादी में नहीं ले जाने की बात पर नाराज हो गयी थी हम दोनों को एक साथ शादी में जाने को कह रही थी एक जगह और शादी थी तो उसने पत्नी सरला को घर के पास वाली शादी अटेण्ड करने केे लिये बोला था इसी बात से नाराज होकर एक वर्ष के बच्चे को छोड़कर घर से बिना बताये दिनंाक 23-4-24 को सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच कहीं चली गई है जिसे आसपास एवं पत्नी के मायके वालों से फोन से पता किया , कुछ पता नहीं चल रहा है। सूचना पर गुम इंशान 15/24 कायम कर जांच में लिया गया।   दौरान गुम इंशान जांच के संदेही पति रंजीत मार्को से सघन पूछताछ करने पर दिनंाक 22-4-24 की रात लगभग 11 बजे घर में कमरे के अंदर गला दबाकर हत्या कर पत्नि सरला का शव बोरी में बांध कर मोटर सायकल में लादकर छीताखुदरी डेम ले जाकर पानी में डाल देना बताया। रंजीत मार्को के कथन की तस्दीक हेतु छीताखुदरी डेम में एसडीआरएफ टीम के सहयोग से गुमशुदा सरला मार्को की तलाश करायी गयी डेम के अंदर पानी मे प्लास्टिक की बोरी में शव बंधा मिलने पर उक्त शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। शव की पहचान बहन ललिता ने गुमशुदा सरला मार्को उम्र 32 वर्ष के रूप मंे की। घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकाक्षा उपाध्याय, एफएसएल अधिकारी डॉक्टर नीता जैन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे मौके पर पहुंचे। आरोपी पति रंजीत मार्को निवासी ग्राम चौरईकला कुण्डम के विरूद्ध धारा 302, 201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर पति रंजीत मार्को उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम चौरईकला कुण्डम को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।   उल्लेखनीय भूमिका:- पतासाजी कर पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुण्डम श्री अनूप कुमार नामदेव के मार्गनिर्देशन में उप निरीक्षक वीरेन्द्र उईके, दामेन्द्र तुरकर, प्रधान आरक्षक रविकांत श्रीवास्तव, आरक्षक जय प्रकाश, मोती, राजू की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें