Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

एनटीपीसी गाडरवारा ने सीएसआर के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में ₹3.50 करोड़ के चिकित्सा उपकरण प्रदान किए

तीसरा पति बना रास्ते का रोड़ा, चौथा विवाह करने की नीयत से पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,

इंदौर मध्यप्रदेश में श्री दत्त देवालय अवधूत मन्दिरम् में भगवत्पाद आद्य शंकराचार्य

: क्राईम ब्रांच एवं बरगी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, Jan 2, 2025
क्राईम ब्रांच एवं बरगी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार 03 किलो 976 ग्राम गांजा कीमती लगभग 80 हजार रूपये का एवं 2 मोबाइल जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती सोनाली दुबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री सुनील नेमा के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बरगी की टीम द्वारा 3 किलो 976 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया है।   थाना प्रभारी बरगी श्री कमलेश चौरिया ने बताया कि कि आज दिनंाक 02-01-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बरगी वायपास एन एच 34 रोड़ पर 2 व्यक्ति खड़े हैं एक व्यक्ति की उम्र लगभग 60 वर्ष जो नीले रंग की जैेकेट एवं काले रंग का पेंट तथा काले रंग का हेण्ड बैग लिये एवं दूसरे व्यक्ति की उम्र लगभग 40-45 वर्ष होगी जो हरे रंग की जैकेट एवं नीला जींस तथा काले रंग का पिट्ठू बैग लिये है दोनो व्यक्ति अपने अपने बैग में काफी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे हुये बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं, यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडे जायेगें। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये के 2 व्यक्ति खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपने नाम क्रमशः राजेश भारद्वाज उम्र 62 वर्ष निवासी गंगा टोला सांवरी थाना केवलारी जिला सिवनी तथा आशीष सोनकर उम्र 42 वर्ष निवासी शीतला माई, अच्छे मिया का बाडा घमापुर बताया, सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर संदेहियों के पास रखे काले रंग के बैग एवं काले रंग के पिट्ठू बैग में सैलेा टेप से लिपटे हुये कुल 4 पैकेट मिले जिनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला तौल करने पर कुल 3.976 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 80 हजार रूपये का होना पाया गया। आरोपियों के कब्जे से 3.976 किलो ग्राम अवैध मादक गांजा, 2 मोबाइल जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।   *उल्लेखनीय भूमिका:-* आरोपियों केा मादक पदार्थ गांजे के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक प्रेमलाल भवेदी, प्रधान आरक्षक होमनलाल, आरक्षक विपुल, मिथलेश तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे , अखिलेश पाण्डे, रूस्तम अली की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें