Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने पहले घर गिराया, फिर पीछा करने वाले बाइक सवार को रौंदा,

नरसिंहपुर कलेक्टर को जांच कर 4 सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश, शिकायत पर लिया संज्ञान

Kia Seltos कार में बना रखा था तस्करी का गुप्त ठिकाना, दो गिरफ्तार,25 सोने के बिस्कुट बरामद हुए

112पुलिस वाहन ने त्वरीत पहूचाया अस्पताल,कटनी रेफर बरतला में रात्री 9 बजे को हुई घटना, परिवार में मचा हड़कंप

कुण्डलपुर में24 नवंबर को भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित

: जबलपुर,क्राईम ब्रांच तथा थाना रांझी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 12 जुआडी गिरफ्तार, नगद 9 हजार 310 रूपये जप्त

Aditi News Team

Fri, Aug 23, 2024
क्राईम ब्रांच तथा थाना रांझी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 12 जुआडी गिरफ्तार, नगद 9 हजार 310 रूपये जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री विवेक कुमार गौतम के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना रांझी की टीम द्वारा 12 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 9 हजार 310 रूपये जप्त किये गये है।   थाना प्रभारी रांझी श्री रमन सिंह मरकाम ने बताया कि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मुंडी टोरिया मे रमेश पण्डा के टपरा के बाहर खुले स्थान मे कुछ लोग ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना रांझी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्होने नाम पता पूछने पर अपने नाम पिंटू उर्फ दीपक शर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, प्रदीप झारिया, योगेश चौधरी, सतीष उर्फ बच्चा शर्मा, विजय कोल, उमेश पटेल, अशीष चक्रवर्ती, दिलप रजक, रतन सिंह, सूरज चौधरी, लक्खू उर्फ सुनील चौधरी बताये जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते एंव नगदी 9 हजार 310 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।   *उल्लेखनीय भूमिका:-* जुआरियों को पकड़ने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, प्रधान आरक्षक अमित श्रीवास्तव आरक्षक बालकृष्ण शर्मा थाना रांझी के उप निरीक्षक मनीष कुमार जाटव आरक्षक राहुल, हरिशंकर, गौरव, आलोक, संदीप की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें