: करेली पुलिस को बड़ी सफलता, अंधी हत्या का पर्दाफाश कर दो अपचारी बलकों को लिया गया अभिरक्षा में, आपसी झगडे को लेकर की गयी थी हत्या।
Aditi News Team
Wed, May 15, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना करेली पुलिस को बड़ी सफलता, अंधी हत्या का पर्दाफाश कर दो अपचारी बलकों को लिया गया अभिरक्षा में, आपसी झगडे को लेकर की गयी थी हत्या।
दिनांक 27.04.24 को फरियादी राहुल द्वारा सूचना दी गयी कि एक अज्ञात व्यक्ति की लाश नारायण नेमा की कालोनी के पीछे मोती नाला रामवार्ड में पड़ी है उक्त सूचना पर रवाना होकर तस्दीक की जिसमें पाया गया कि शव करीन 02-03 दिन पुराना है तथा क्षत विक्षिप्त हालात में है अज्ञात शव की पहचान नही होने पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्र 398/24 धारा 302, 201 भादवि का कायम कर विवेचना प्रारंभ की गयी।
*अंधी हत्या के पर्दाफाश हेतु गठित की गयी थी विशेष टीम :-* प्रकरण की विवेचना के दौरान अज्ञात शव को पहचानने हेतु सूचनाकर्ताओं को सक्रीय किये गये तथा घटना क्रम को समझने के लिये घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज बारिकी से चैक किये गये तथा आसपास के संभावित स्थानों पर गहन पूछताछ की गयी सीसीटीव्ही फुटेज को देखन के दौरान पाया गया कि उक्त मृतक के हुलिया का व्यक्ति बस स्टैंड की शराब की दुकान के पास पाया गया तथा पास में ही एक व्यवसायी के दुकान के पास आरोपीगण मृतक को अपने साथ ले जाते हुए दिखायी हुए। उक्त उचित संदेह व हुलिया के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ कर पतारसी करने पर पाया गया कि उक्त घटना दो विधि का उल्लंघन करने वाले बालकों द्वारा की गयी है उक्त मृतक द्वारा एक विधि का उलंलंघन करने वाले वालक को पत्थर मार दिया था जिस पर से बालक ने अपने अन्य साथी के साथ पत्थर से मृतक के साथ मारपीट की जिससे मृतक की मृत्यु हो गयी तथा बाद में शव को नाले में फेंक दिया।
*अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु गठित की गयी थी पुलिस की विशेष टीमें :-* उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया, अनु. अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी सुभाषचंद्र बघेल, उनि अभिषेक जैन, उनि प्रकाश पाठक, उनि लालमोहन सिंह दीवान, सउनि शिशुपाल चौधरी, प्रधान आरक्षक महेन्द्र बसेडिया, आरक्षक यमन बागरी, आरक्षक सुदीप ठाकुर, आरक्षक अभिषेक पटेल का योगदान उल्लेखनीय रहा पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा उक्त टीम को पुरस्कृत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
Tags :