Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं

लाइसेंस निरस्त कर दर्ज कराएं एफआईआर,कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

: लार्डगंज पुलिस का जुए के फड़ पर छापा,05 जुआडी गिरफ्तार, 20 हजार रूपये जप्त

Aditi News Team

Fri, Jun 6, 2025
लार्डगंज पुलिस का जुए के फड़ पर छापा,05 जुआडी गिरफ्तार, 20 हजार रूपये जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव के मार्ग दर्शन में थाना लार्डगंज पुलिस द्वारा 05 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 20 हजार रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल सिंह आर्य ने बताया कि दिनंाक 5-6-25 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ जुआड़ियान देवेन्द्र पचौरी के मकान में रानीताल गेट नम्बर 1 लार्डगंज में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई देवेन्द पचोरी के मकान में तीसरी मंजिल में जुआड़ियान ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते मिले जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम जानू सोनकर निवासी रानीताल देशी शराब ठेका के पीछे , राहुल घनघोरिया निवासी काली मंदिर क्वाटर खेरमाई वार्ड हनुमानताल, रितेश यादव निवासी दीक्षितपुरा नटबाबा की गली कोतवाली, मोहम्मद अजमेरी निवासी गलगला टोरिया बेलबाग, सलीम अहमद निवासी मोबिनपुरा थाना कोतवाली बताये जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं नगदी 20 हजार रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका* - जुआरियों को पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, मनोज गोस्वामी, प्रधान आरक्षक हरिओम, आरक्षक हेपिन्स छिरोलिया, मानवेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें