Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

: छिंदवाड़ा,खमारपानी पुलिस की बड़ी कार्रवाईः स्थायी वारंटी गिरफ्तार, दो शातिर चोरों से 25 मोटर पंप जब्त

Aditi News Team

Thu, Jul 17, 2025
रिपोर्टर शिव जी चोरिया  छिंदवाड़ा,खमारपानी पुलिस की बड़ी कार्रवाईः स्थायी वारंटी गिरफ्तार, दो शातिर चोरों से 25 मोटर पंप जब्त https://youtu.be/3Rvs_7N7BLI?si=tVuTdkg0xHEvhnD7 पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिछुआ थाना अंतर्गत खमारपानी चौकी पुलिस को दो बड़ी सफलता मिली है। एक ओर जहां 2015 से फरार स्थायी वारंटी रामनरेश माहोरे को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरी ओर दो शातिर चोरों से खेतों से चुराए गए कुल 25 सबमर्सिबल मोटर पंप बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ?4.5 लाख बताई जा रही है। स्थायी वारंटी पर थी ?5000 की इनामी राशि 15 जुलाई को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रामनरेश माहोरे (स्थायी निवासी -कढैया, वर्तमान पातालेश्वर, थाना कुंडीपुरा) को थाना कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी 2015 से फरार था और उस पर 25000 का इनाम घोषित किया गया था। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओपी चौरई श्रीमती भारती जाट और थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले द्वारा किया गया। खमारपानी में दो साल से चोरी कर रहे थे मोटर पंप, जंगल में छिपाकर करते थे संग्रह खमारपानी चौकी पुलिस ने 15 जुलाई को जितेन्द्र उइके और राजकुमार नवरे नामक दो शातिर चोरों को मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने साथी लक्ष्मण मर्सकोले के साथ मिलकर विगत 2-3 वर्षों में 25 मोटर पंप चोरी किए हैं। चोरी की गई मोटर पंपों को ग्राम देनी जंगल में स्थित झोपड़ी में सूखी झाड़ियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 23 मोटर पंप मौके से बरामद किए। साथ ही दो पंप आरोपी द्वारा गोपाल उइके निवासी देनी को 25000 में बेचे गए थे, जिसे भी जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपियों का उद्देश्य था मोटर पंप बेचकर बड़ी गाड़ी खरीदना आरोपी जितेन्द्र मोटर साइकिल क्रमांक स्क28 हृष्ट9204 से चोरी की घटनाएं करता था। उनका उद्देश्य एकत्रित पंपों को नागपुर में बेचकर बड़ी गाड़ी खरीदना था। फिलहाल लक्ष्मण मर्सकोले की तलाश जारी है। इस संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह डोगरा, सहायक उप निरीक्षक रूपेश यादव, प्रधान आरक्षक पंकज नागदेवे, आरक्षक अंकित बघेल, धीरज सहबे एवं सुंदर बघेल की विशेष भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें