Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: गोटेगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सहित तीन आरोपियो से अवैध विस्फोटक पदार्थ 9 सुअर मार देशी बम वरामद

Aditi News Team

Wed, Aug 28, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देश पर थाना गोटेगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सहित तीन आरोपियो से अवैध विस्फोटक पदार्थ 9 सुअर मार देशी बम वरामद गत दिवस थाना गोटेगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम कंजई वायपास जबलपुर रोड पर एक व्यक्ति के द्वारा गमछा में बम रखे खड़े होने व कोई घटना घटित करने की आशंका संबंधी मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देश पर थाना गोटेगांव से एक पुलिस टीम शासकीय वाहन से तत्काल रवाना की गई। मौके पर पुलिस टीम के पहुंचने पर मुखबिर के बताये हुलिये अनुसार एक व्यक्ति लाल पीले रंग का गमछा लिये हुये मिला जो कि पुलिस दल को देखकर भागने लगा जिसे कि मौके पर ही उपस्थित गवाहान बाबू खान एव मोनू उर्फ मनीष शर्मा के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति से पूछताछ पर अपना नाम सागर वर्मन पिता मुन्नालाल वर्मन उम्र 36 साल निवासी खैरवानी टोला ग्राम पंचायत बंदरौहा थान सुआतला का निवासी बताया। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर गमछे में एक पॉलीथिन में 09 सुअर मार देषी बम बरामद हुये। उक्त आरोपी से अवैघानिक रूप से रखे हुये विस्फोटक पदार्थ को विधिवत रूप से जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 3/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गयी है। उल्लेखनीय है कि आरोपी से पूछताछ पर उक्त अवैधानिक विस्फोटक पदार्थ में संलिप्तता के चलते दो अन्य आरोपियों शोभाराम उर्फ चोबाराम पिता मुन्नालाल वर्मन 40 साल निवासी बेलखेड़ी झांसीघाट एवं रंगीला उर्फ परम वर्मन पिता अशोक वर्मन निवासी ईटवा इमलिया थाना पाटन जिला जबलपुर को भी गिरफतार किया गया है। मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की अन्य धाराओं की वृद्धि करते हुए गिरफतार व्यक्तियो पर वैधानिक कार्यवाही की गयी है। आरोपी की गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका :- उक्त प्रकरण में निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, सउनि राजेश शर्मा, आरक्षक विपिन पटेल, आरक्षक सचिन पटेल के समन्वय के साथ थाना गोटेगांव पुलिस टीम के उपनिरीक्षक विश्राम धुर्वे प्र0आर0 महेन्द्र शुक्ला, आरक्षक नितिन दाहिया प्रशांत राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें