: निगरानी बदमाश यासिन अली उर्फ अस्सू, साथी सहित गिरफ्तार,तिलवारा क्षेत्र से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर जप्त,यासीन की जबलपुर सहित नरसिंहपुर, रायसेन, सिवनी जिलो में जारी 10 स्थाई वारंट मे भी की गयी गिरफ्तारी
Aditi News Team
Sun, Aug 10, 2025
थाना तिलवारा पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की कार्यवाही,थाना गढ़ा का निगरानी बदमाश यासिन अली उर्फ अस्सू, साथी सहित गिरफ्तार
तिलवारा क्षेत्र से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर जप्त,यासीन की जबलपुर सहित नरसिंहपुर, रायसेन, सिवनी जिलो में जारी 10 स्थाई वारंट मे भी की गयी गिरफ्तारी
📍 पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर चोरी और नकबजनी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक जोन 2 जबलपुर सुश्री पल्लवी शुक्ला, अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री आशीष जेन, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मागदर्शन में थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना तिलवारा एंव क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा शातिर नकबजन एवं फरार स्थाई वारंटी यासीन को साथी सहित पकडा गया है।
*🔹 नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*
(1) यासिन अली उर्फ आसू पिता तहसीन अली उम्र 49 साल निवासी सूपाताल आजाद नगर पहाडी थाना गढा
(2) रंजीत सोनी पिता रविशंकर उम्र 37 वर्ष निवासी हरई यादव कालोनी वार्ड न.13 थाना हरई जिला छिंदवाडा
🔹 *जप्ती-* चुराई हुई सोने की कान की झुमकी, चांदी की पायल, बिछिया जप्त
🔹 *कार्यवाही का विवरण* - थाना तिलवारा में दिनांक 29-5-25 को राकेश राजपूत उम्र 19 वर्ष निवासी अवनि विहार तिलवारा के सूने मकान का ताला तोडकर अज्ञात चोर सोने की झुमकी, चादी की बिछिया, पायल तथा गेट के अंदर रखी मोटर सायकल डीलक्स क्रमांक एमपी 15 एन एल 2937 चुरा ले गया था। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 174/25 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
दौरान पतासाजी थाना तिलवारा एंव क्राईम ब्रांच की सयुक्त टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज चैक कर चिन्हित करते हुये यासिन अली उर्फ आसू पिता तहसीन अली उम्र 49 साल निवासी सूपाताल आजाद नगर पहाडी थाना गढा जबलपुर को पकड जिसने पूछताछ पर अपने साथी रंजीत सोनी के साथ मिलकर उक्त चोरी के साथ- साथ जिला नरसिंहपुर के कोतवाली, गाडरवारा, लखनादोन, सिवनी, रायसेन, जबलपुर क्षेत्र से 06-07 जगहो से सूने मकानों में लाखो की चोरी करना स्वीकार किया । रंजीत सोनी पिता रविशंकर सोनी उम्र 37 वर्ष निवासी हरई यादव कालोनी वार्ड न.13 थाना हरई जिला छिंदवाडा को अभिरक्षा में लिया गया।
दोनो की निशादेही पर तिलवारा के अपराध क्रमांक 174/25 का मशरूका सोने की झुमकी, चादी की बिछिया, पायल को जप्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी यासिन अली गढा का निगरानी बदमाश है जिसके विरूध्द माननीय न्यायालय द्वारा 10 स्थाई वारंट जारी किये गये थे जिनको तामील कर आरोपी यासिन अली, रंजीत सोनी को गिरफ्तार कर माननीय में पेश किया जा रहा है।
🔹 उल्लेखनीय भूमिका- शातिर चोर को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा, उप निरीक्षक अभिषेक, सहायक उप निरीक्षक हरगोविंद पटेल, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, आरक्षक सुनील परवारी, राजेश गुप्ता तथा अपराध थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा के मार्गदर्शन में डीएसबी के सहायक उप निरीक्षक धनजय सिह, क्राईम ब्रांच के प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक राजेश मात्रे, त्रिलोक पारधी की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :