Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में नोटिस जारी, नगरीय निकायवार चेतावनी बोर्ड लगाए गए

करेली। कृषि उपज मंडी समिति करेली के सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी

संगीता शर्मा पूर्व जल सभापति नगर पालिका परिषद करेली ने कलेक्टर मैडम को द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन दिया

निजी स्कूलों की मनमानी पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई, अभिभावकों में आक्रोश

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

: नरसिहंपुर,सोने-चाँदी के आभूषण व नगदी 6000/- रूपये नगदी चोरी करने वाला अज्ञात चोर 24 घंटे के अंदर थाना कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में, चोरी किया गया कुल 03 लाख रूपये का शतप्रतिशत मशरूका बरामद

Aditi News Team

Thu, Jun 5, 2025
सोने-चाँदी के आभूषण व नगदी 6000/- रूपये नगदी चोरी करने वाला अज्ञात चोर 24 घंटे के अंदर थाना कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में, चोरी किया गया कुल 03 लाख रूपये का शतप्रतिशत मशरूका बरामद दिनांक 03.06.2025 को प्रार्थी राजेन्द्र छीपा पिता स्व.परषोत्तम छीपा, निवासी पटेरिया मोहल्ला, नरसिहंपुर ने रिपोर्ट लेख करायी कि दिनांक 02.06.2025 की रात्रि किसी अज्ञात चोर के व्दारा उनके घर में घुसकर सोने चाँदी के जेवर व नकदी रूपयों की चोरी की गयी है। रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 433/2025 धारा 331 (4), 305 (ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अज्ञात चोर की पतासाजी हेतु हिकमत अमली के साथ आस-पास के स्थानों से जानकारियों को एकत्रित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति गाँधी चौराहे के पास में सोने-चाँदी के जेवर बेचने की बात कर रहा है जो उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त संदेही को गिरिराज स्कूल के पास से अभिरक्षा में लेकर गहना से पूछताछ की गयी जो संदेही ने अपना नाम आकाश उर्फ भूपेन्द्र पटैल पिता बिहारीलाल पटैल, उम्र 24 साल, निवासी निरंजन वार्ड, थाना कोतवाली, जिला नरसिहंपुर का होना बताया गया। पूछताछ पर आकाश उर्फ भूपेन्द्र पटैल के व्दारा उक्त चोरी की घटना को कारित करना तथा उक्त चोरी गये मशरूका को जमीन में गाडकर छुपा के रखना बताया जो उक्त आरोपी की निशादेही पर एक सोने का हार, एक चाँदी का कटडोरा, दो जोडी चांदी की पायल व नगदी 6000/- रूपये जप्त किये गये एवं आरोपी गिरफ्तार किया गया। अज्ञात चोर की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे, प्रधान आरक्षक सचिन तिवारी, प्रधान आरक्षक शेखर सेन, आरक्षक पंकज सिंह राजपूत, आरक्षक जितेन्द्र सिहं, आरक्षक प्रहलाद माधवे, आरक्षक रोहित चन्पुरिया की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें