Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने पहले घर गिराया, फिर पीछा करने वाले बाइक सवार को रौंदा,

नरसिंहपुर कलेक्टर को जांच कर 4 सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश, शिकायत पर लिया संज्ञान

Kia Seltos कार में बना रखा था तस्करी का गुप्त ठिकाना, दो गिरफ्तार,25 सोने के बिस्कुट बरामद हुए

112पुलिस वाहन ने त्वरीत पहूचाया अस्पताल,कटनी रेफर बरतला में रात्री 9 बजे को हुई घटना, परिवार में मचा हड़कंप

कुण्डलपुर में24 नवंबर को भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित

: नरसिंहपुर,अवैध मादक पदार्थ स्मैक के नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,थाना ठेमी पुलिस की गिरफ्त में दो स्मैक के कारोबारी,लगभग 4 लाख कीमत की 40 ग्राम स्मैक जप्त

Aditi News Team

Thu, Feb 20, 2025
नरसिंहपुर।अवैध मादक पदार्थ स्मैक के नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,थाना ठेमी पुलिस की गिरफ्त में दो स्मैक के कारोबारी,लगभग 4 लाख कीमत की 40 ग्राम स्मैक जप्त, आरोपियों से एक मोटरसाईकिल एवं दो मोबाइल भी किये गये जप्त।   उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। थाना ठेमी पुलिस की गिरफ्त में दो स्मैक के कारोबारी, 4 लाख कीमत की 40 ग्राम स्मैक जप्त - अभियान के तहत थाना ठेमी की पुलिस द्वारा 19.02.2025 को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को बडगुवां फैक्ट्री के पास से गिरफ्त में लिया बया जिनका नाम अजय उर्फ अज्जू लोधी, उम्र 44 साल वर्ष निवासी ग्राम नयागांव एवं आरोपी लखन सिंह लोधी, उम्र 32 साल निवासी ग्राम रहली, थाना गोटेगांव के कब्जे से 4 लाख कीमत की 40 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाईकिल एवं दो मोबाइल भी किये गये है। जप्त की जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 96/2025 धारा 8, 21-बी, 29 एनडीपीएएस एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। इनकी रही मुख्य भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना ठेमी से थाना प्रभारी निरीक्षक प्रियंका केबट, सउनि राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक अवधेश पटेल, प्रधान आरक्षक कुलदीप सिंह ठाकुर, आरक्षक चंद्रप्रताप पटेल, आरक्षक विजय वासुकी, आरक्षक आशीष सिलावट, एवं आरक्षक सायबर सेल नीरज डेहरियाकी मुख्य भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें