Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

: नरसिंहपुर,नाबालिग के साथ बलात्‍कार के आरोपी को आजीवन कारावास

Aditi News Team

Fri, Nov 8, 2024
नाबालिग के साथ बलात्‍कार के आरोपी को आजीवन कारावास नरसिंहपुर । चतुर्थ अपर सत्र न्‍यायाधीश एवं विशेष न्‍यायाधीश (पाक्‍सो एक्‍ट) नरसिंहपुर श्रीमती रश्मिना चतुर्वेदी के न्‍यायालय द्वारा आरोपी सतीश नौरिया उम्र 37 वर्ष को धारा-5(f) 5(m)/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम में आजीवन कारावास, जिसका तात्पर्य उसके शेष प्राकृत जीवन के लिये है एवं 5000/- हजार रूपये अर्थदंड तथा धारा-323 भा.दं.वि. में 1 वर्ष के सश्रम कारावास, 1000/- हजार रूपये अर्थदंड से दंडित किया गया साथ ही एक अन्‍य आरोपी गजानन चौधरी उम्र 50 वर्ष को धारा-21(2) लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम अभियुक्त को उसके निरोध में व्यतीत की गई अवधि अर्थात दिनांक 1.12.2023 से दिनांक 24.1.2024 तक के कारावास एवं 10,000/- रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।न्यायालय में शासन की ओर से मामले की पैरवी एडीपीओ श्रीमती सोनाली तिवारी द्वारा की गई।

Tags :

जरूरी खबरें