Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

: करेली अंतर्गत हर्रई माता मंदिर में बने कमरे में चोरी गयी संपत्ति की बरामदगी एवं आरोपी को पकडने में नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Aditi News Team

Wed, Apr 2, 2025
करेली अंतर्गत हर्रई माता मंदिर में बने कमरे में चोरी गयी संपत्ति की बरामदगी एवं आरोपी को पकडने में नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। थाना करेली अंतर्गत हर्रई माता मंदिर में दिनांक 02.03.25 एवं 03.03.25 की दरमियानी रात को कोई अज्ञात चोर द्वारा मंदिर परिसर में बने कमरे का ताला तोडकर कमरे में रखी आलमारी से नगदी 5500 रुपये व माता जी की चांदी की आँखे 50 जोडी, एक छोटा चाँदी का मुकुट व एक सोने का तिलक चोरी कर ले जाने पर थाना करेली में अज्ञात आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्र 202/25 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका द्वारा तत्काल टीम घटित कर चोरी गयी संपत्ति एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु निर्दशित किया गया उक्त के तारंतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, एसडीओपी मनोज गुप्ता द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं घटित टीम द्वारा आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपीगणों की पतासाजी की गयी। दौरान तलाश पतासाजी के दिनांक 30.03.25 की रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म नंबर 2 के आउटर एक व्यक्ति संहेहास्पद स्थिति में घूम रहा है जो किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना पर तस्दीक हेतु मौके पर पहुँचा जहाँ एक व्यक्ति अपने हाथ में थैली लिये बैठा दिखा जो पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह स्टाप के घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे बारिकी से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर अपना नाम दिलीप पिता रामलाल सोलंकी उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं. 2 शिवपुरा कालोनी रतलाम फाटक के पास नागदा, जिला उज्जैन का बताया तथा उसके द्वारा दिनांक 02.03.2025 को हर्रई माता मंदिर में बने कमरे से चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा मंदिर में चोरी करना स्वीकार करने पर उसकी निशादेही 64 नग चादी के छोटे बड़े देवी जी की आंखे एक छोटा पुराना चांदी का मुकुट व एक सोने की बिन्दी जप्त की गयी है। मंदिर चोरी की घटना में गिरफ्तारी एवं बरामदगी में विशेष भूमिका :-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक प्रियंका केवट, सउनि शिशुपाल चौधरी, सउनि नरेश आरसे, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह, आरक्षक दिनेश केवट, आरक्षक अभिषेक पटेल की मुख्य भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें