Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही में ₹72,070 नगद, 07 चार पहिया एवं 04 दो पहिया वाहन जप्त किए गए

छिन्दवाड़ा जिला से ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

: नरसिंहपुर जिले के चीचली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ईमलिया कलयानपुर लगातार विवादों की घेरे में सरपंच, सचिव और जनपद सी०ई०ओ० ने मिलकर शासन के साथ की धोखाधड़ी, एक बिल दो बार निकाली रकम

Aditi News Team

Sat, Jun 29, 2024
जगमोहन कौरब, चीचली  नरसिंहपुर जिले के चीचली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ईमलिया कलयानपुर लगातार विवादों की घेरे में सरपंच, सचिव और जनपद सी०ई०ओ० ने मिलकर शासन के साथ की धोखाधड़ी, एक बिल दो बार निकाली रकम ग्राम पंचायत इमलिया चढ़ी भ्रष्टाचार के हत्थे, पत्रकारों ने मिलकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गाडरवारा को सोपा ज्ञापन। खबर जिला नरसिंहपुर की जनपद पंचायत चीचली अंतर्गत ग्राम पंचायत इमलिया से है जहां सरपंच सचिव और जनपद सीईओ की मिली भगत से एक बिल को दो बार लगाकर 27190 की राशि सरकार से जारी कराई है। ग्राम पंचायत इमलिया, कल्याणपुर एक नया मामला निकलकर सामने आ रहा है पांचवें वित्त से एक ही बिल को दो बार लगाया गया बिल क्रमांक 16 राशि 27190 दिनांक 25 जुन 2024 पहले बिल लगाया गया जिसका पोर्टल आई.डी. क्रमांक 13618681 है वहीं पंचायत की जिम्मेदार अधिकारी जनपद सीईओ, सरपंच और सचिव की मिली भगत से सरकार के साथ धोखाधड़ी और निजी स्वार्थ के इरादे से एक ही बिल को दूसरी बार बिल, क्रमांक 16 राशि 27190 दिनांक 25 जून 2024 पोर्टल बिल आईडी क्रमांक 13790641 पर लगाकर निकाले गए। आंखों पर पट्टी बांधकर कर रहे हैं अधिकारी बिल पास सरकारी खजाने को चूना लगाने में वरिष्ठ अधिकारियों का खुला संरक्षण, भ्रष्टाचार का खुलासा करने जब मीडियाकर्मियों का कैमरा जमीनी हकीकत की तह तक पहुंचा तो जिम्मेदार अधिकारी पत्रकारों के फोन उठाने से बचें। समाजसेवी पत्रकार रजनीश कौरव, कैलाश रजक, बृजेश कुमार पांडे, बृजेश कुमार रजक को, ग्रामीणों ने अवगत कराया तो उन्होंने ग्रामीणों की आवाज उठाते हुए एस डी एम महोदय गाडरवारा को ज्ञापन सोप दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वही एसडीएम गाडरवारा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही होगी उचित जांच कर दोषियों के ऊपर की जाएगी कड़ी कार्रवाई।

Tags :

जरूरी खबरें