Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं

लाइसेंस निरस्त कर दर्ज कराएं एफआईआर,कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

: अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त एक आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Sat, Jun 21, 2025
अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त एक आरोपी गिरफ्तार उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना स्टेशनगंज अंतर्गत आरोपी शेख इरफान उर्फ मोहम्मद इरफान पिता शेख नसीर, उम्र 40 साल, निवासी मुशरानवन, महाजनी वार्ड, नरसिंहपुर को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से लगभग 1 लाख 57 हजार मूल्य की 10.50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ समैक जप्त की जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 532/2025 धारा 8 (ए) (सी)/ 21 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका -* थाना प्रभारी स्टेशनगंज, निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, उनि विजय द्विवेदी, प्र.आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक लक्ष्मी नगपूरे, आरक्षक गोविंद सिंह, आरक्षक चालक प्रशांत सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें