Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

: नरसिंहपुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही,जारी 1 लाख कीमत की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Mon, Aug 18, 2025
अवैध मादक पदार्थ विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी 1 लाख कीमत की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, और ही नशे का कारोबार वालों व सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए संपूर्ण जिले में विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर शहर की ओर कपूरी चौराहा नहर वाले रास्ते से आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर घेराबंदी की गयी जिसमे मुखबिर के बताए अनुसार हुलिया का एक व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अभिषेक उर्फ गोलू पिता द्वारका प्रसाद लोधी उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सूरवारी, थाना ठेमी, जिला नरसिंहपुर का होना बताया जो उक्त व्यक्ति की जामा तलाशी लेने पर उसके द्वारा पहने हुए नीले रंग का जींस पेन्ट के सामने वाला दाहिने तरफ की जेब मे एक छोटी प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी मिली जिसके अन्दर भूरे रंग का पाउडर स्मैक (मनप्रभावित उत्तेजित औषधि) जैसा बरामद हुआ जिसे चैक किया गया जो स्मैक पाऊडर होना पाया गया जिसका तौल करने पर वह 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक पाउडर कीमती 01 लाख रूपये का होना पाया गया। आरोपी को अभिरक्षा मे लिया गया एवं उसके विरूध्द थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 615/2025 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गया। अवैध मादक पदार्थ स्मैक पाउडर के स्त्रोत के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इनकी रही मुख्य भूमिका :-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, कोतवाली, निरीक्षक गौरव चाटे, सउनि. भीम बाक्सर, आरक्षक उमेश्वर पाठक, आरक्षक कुलदीप साहू, आरक्षक नीलेश दुबे, आरक्षक अनुराग दुबे, आरक्षक सौरभ पटेल एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक देवेन्द्र की मुख्य भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें