Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ‘‘आपरेशन प्रहार’’ असमाजिक तत्वों एवं अवैध कारोबारियों के विरूद्ध निरंतर की जा रही कार्यवाही

Aditi News Team

Wed, Apr 3, 2024
नरसिंहपुर,लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ‘‘आपरेशन प्रहार’’ असमाजिक तत्वों एवं अवैध कारोबारियों के विरूद्ध निरंतर की जा रही कार्यवाही। *विगत दिवस थाना गोटेगांव, थाना तेन्दूखेडा एवं चौकी आमगांव पुलिस द्वारा 4 आरोपियों से दो देशी पिस्टल, एक अवैध भरमार बंदूक, एक 315 वोर का कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस जप्त।* उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव-2024 को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा विशेष अभियान आपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जावे साथ ही सर्चिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जावे। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। ➡️ *दो देशी पिस्टल एवं एक जिन्दा कारतूस के साथ दो आरोपी थाना गोटेगांव पुलिस की गिरफ्त में :-* जिले में चलाये जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना गोटेगांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये आरोपी लल्लू मल्लाह पिता परसराम मल्लाह उम्र 29 साल निवासी झांसीघाट के कब्जे से एक देशी पिस्टल जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 292/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। इसी प्रकार आरोपी शिवा उर्फ शिवकुमार पिता सेठलाल मल्लाह उम्र 23 साल निवासी इंद्रा आवास झांसीघाट, थाना शहपुरा जिला जबलपुर के कब्जे से एक देशी पिस्टल जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 293/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। ➡️ *अवैध भरमार बंदूक के साथ एक आरोपी चौकी आमगांव पुलिस की गिरफ्त में :-* चौकी आमगांव पुलिस टीम द्वारा अवैध कारोबारियों की सूचना देने हेतु सक्रीय किये गये मुखबिरों से प्राप्त सूचन के आधार पर आरोपी प्रीतम राजपूत पिता टीकाराम राजपूत उम्र 60 साल निवासी ग्राम बम्होरी से एक अवैध भरमार बंदूक जप्त करने में सफलता प्राप्त की गयी। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 319/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। ➡️ *थाना तेन्दूखेडा पुलिस द्वारा एक आरोपी से एक 315 का कट्टा एवं एक जिन्दा कारतूस किया जप्त :-* विगत दिवस थाना तेन्दूखेडा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी सोनू पिता परमलाल कुशवाह उम्र 32 साल निवासी तेन्दूखेडा के कब्जे से 315 का कट्टा एवं एक जिन्दा कारतूस जप्त कर उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 150/2024 धारा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीवद्ध किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें