Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: पन्ना पुलिस ने गाँजा तस्करो पर लगातार कार्यवाही, पर आरोपियों के कब्जे से 01 क्विंटल 7 किलो 500 ग्रा. मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 21 लाख 50 हजार रूपए का जप्त

Aditi News Team

Sun, Jun 30, 2024
जितेन्द दुबे शाहनगर पन्ना  पन्ना पुलिस ने गाँजा तस्करो पर लगातार कार्यवाही, पर आरोपियों के कब्जे से 01 क्विंटल 7 किलो 500 ग्रा. मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 21 लाख 50 हजार रूपए का जप्त 02 आरोपियों सहित 01 विधिविरूध्द बालिका पर की गई कार्यवाही शाहनगर । विगत 08 माह मे पन्ना पुलिस द्वारा गाँजा तस्करो के विरुद्ध कुल 31 प्रकरण दर्ज कर 66 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 07 क्विंटल 45 कि.ग्रा. गाँजा कीमती करीब 01 करोङ 50 लाख रूपए का किया गया जप्त   पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* - पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार प्रदेश स्तर में चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साईं कृष्णा एस. थोटा द्वारा पन्ना जिले में मादक पदार्थ की खेती, भण्डारण, परिवहन एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में थाना प्रभारी शाहनगर को दिनाँक- 28/06/2024 को मुखविर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुपना में बहेलियों के एक घर में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बेचने के उद्देश्य से छिपा कर रखा हुआ है, थाना प्रभारी शाहनगर के द्वारा उक्त मुखबिर सूचना से बरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया । जिस पर पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन मे अनुभाग स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम बिना देरी किए तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर पहुची जहाँ पुलिस टीम को देखकर दो व्यक्ति एवं एक बालिका भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें हमराह स्टाफ एवं गवाहों की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया और नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम निरजेश, किरकन बहेलिया एवं एक विधिविरूध्द बालिका होना बताया गया । आरोपियों के घर की तलाशी लेने पर आरोपियों के घर से 03 प्लास्टिक की बोरियों मे कुल अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) 107 किलो 500 ग्राम कुल कीमती करीबन 21 लाख 50 हजार रूपये का होना पाया गया जिसे जप्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । उक्त आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गाँजा के संबध मे पूछतांछ किए जाने पर आरोपियों के द्वारा बताया गया कि उक्त गाँजा उङीसा से 02 अन्य व्यक्तियों के साथ सस्ते दामो मे बिक्रय हेतु लाया गया है । आरोपियों के विरूध्द थाना शाहनगर मे अपराध क्रमांक 208/24 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. का कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया ।   *गिरफ्तार आरोपी* - 1. निरजेश पिता क्रमताल बहेलिया उम्म्र 20 साल निवासी कुपनाघाट थाना शाहनगर जिला पन्ना 2. किरकन बहेलिया पिता राजकुमार बहेलिया उम्र 24 साल निवासी कुपनाघाट थाना शाहनगर जिला पन्ना 3. एक विधिविरूध्द बालिका हाल निवासी कुपनाघाट थाना शाहनगर जिला पन्ना *फरार आरोपी* - 01. रखरू पिता नुक्ति उम्र 25 साल निवासी कुपनाघाट थाना शाहनगर 02. नजर बाई पति संहिसा उम्र 23 साल निवासी कुपनाघाट थाना शाहनगर   *जप्त सामग्री*- पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 03 प्लास्टिक की बोरियों मे कुल अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) 107 किलो 500 ग्राम कुल कीमती करीबन 21 लाख 50 हजार रूपये का जप्त किया गया ।     *सराहनीय योगदान* - उक्त संपूर्ण कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पवई श्री सौरभ रत्नाकर, थाना प्रभारी शाहनगर निरी. रजनी शुक्ला, सायबर सेल प्रभारी उनि0 अनिल सिहं, थाना प्रभारी पवई सुयश पाण्डेय,थाना प्रभारी रैपुरा उनि0 मनोज यादव, थाना शाहनगर से उनि0 संतोष मशराम, सउनि0 अवधराज उईके. प्र0आर0 ईदुल बक्श, आर0 दिनेश,रविन्द्र, सायबर सेल टीम एवं अनुभाग पवई की टीम का सराहनीय योगदान रहा, *जिसे 30 हजार रूपए के ईनाम से पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।*

Tags :

जरूरी खबरें