Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

सुरक्षित मातृत्व की मिसाल बनी अनीता गोंड

तौल व्यवस्था, स्लॉट बुकिंग और गुणवत्ता पर दिए आवश्यक निर्देश

क्षेत्रीय(राज्य )स्तरीय योग सिलेक्शन ट्रायल का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न

चिचोली थाना के चिरापाटला में शंकर ढाबा में हुए हमले के मुख्य आरोपी को दबोचने में पुलिस को सफलता, न्यायालय में किया जाएगा

60 प्रतिशत मूंग उपार्जन वाले किसानों को मिलेगी केंद्र परिवर्तन की सुविधा

: नरसिंहपुर,जमीनी विवाद के चलते की गयी हत्या के आरोपी 24 घंटे कं अंदर पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Fri, Aug 29, 2025
रिपोर्टर संदीप राजपूत  नरसिंहपुर,जमीनी विवाद के चलते की गयी हत्या के आरोपी 24 घंटे कं अंदर पुलिस गिरफ्त में https://youtu.be/-6-jVYkxdsg?si=uYFxMjhOK20booGB नरसिंहपुर। थाना स्टेशनगंज अंतर्गत ग्राम झिरीकलां के छोटेलाल वंशकार व आकाश उर्फ अक्कू लोधी, मुन्नू लोधी, ईलू लोधी में खेत की मेढ़ को लेकर पुरानी बुराई थी। जिसके चलते कल दिनांक 27.08.2025 को प्रार्थी छोटेलाल वंशकार अपने खेत जा रहा था कि रास्ते में आकाश उर्फ अक्कू लोधी, मुन्नू लोधी, ईलू लोधी मिले जो पुरानी बुराई को लेकर गाली गलौच करने लगे और छोटे लाल वंशकार पर तलवार से प्राणघातक हमला कर दिया उसके बाद पेट्रोल डालकर जान से मारने की नियत आग लगा दी। उक्त घटना की सूचना डायल-100 पर मिलने पर थाना प्रभारी द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर घायल को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर पहुँचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। घटना को अंजाम देकर आरोपी हो गए थे फरार - उक्त प्रकरण में आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे जिनकी तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री ऋषिकेश मीना द्वारा विशेष टीमों का गठन किया आरोपियों की गिरफ्ारी हेतु निर्देश दिए गए थे। गठित की गयी टीमों द्वारा मुखबिरों एवं तकनीकी माध्यम से आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी मुन्नू उर्फ केदार पिता गेंदालाल लोधी उम्र 45 साल, आकाश उर्फ अक्कू पिता गेंदालाल उम्र 32 साल दोनों निवासी झिरीकलां को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड - हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मुन्नू उर्फ केदार लोधी को अपराध क्रमांक 274/2015 धारा 302 भादवि. में आजीवन कारावास की सजा हुई है, जिसमें वर्ष 2022 में उच्च न्यायालय जबलपुर से जमानत पर रिहा हुआ था। जप्ती- मामले में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त तलवार, पेट्रोल की कुप्पी, लाईटर व मोटर सायकल जप्त किया गया। आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी मे विशेष भूमिका - हत्या के प्रकरण में फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी मे निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उनि. विजय द्विवेदी, सउनि शिवराज पटैल, प्रधान आरक्षक अखिलेश धुर्वे, नरेन्द्र कुशवाहा, विजय धुर्वे, बरि. आरक्षक लक्ष्मी नगपुरे, संजय पाण्डेय, आरक्षक नंदकिशोर कुशवाहा, नसीम अख्तर, राजकुमार प्रजापति, पूरन मेहरा, मोहित ठाकुर, चालक प्रशांत ठाकुर, सैनिक राजेन्द्र राजपूत, नगर रक्षक नीलेश पटैल की विशेष भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें