Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: जबलपुर,शेयर ट्रेडिंग में रूपये लगाने पर 20 प्रतिशत का लाभांश दिलाने की प्रवंचना कर राशि हड़पने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Fri, Aug 23, 2024
जबलपुर,शेयर ट्रेडिंग में रूपये लगाने पर 20 प्रतिशत का लाभांश दिलाने की प्रवंचना कर राशि हड़पने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में थाना ओमती मे आज दिनांक 22/8/2024 को विकास अग्रवाल उम्र 43 वर्ष निवासी जगदीश मंदिर गढा फाटक ने एक लिखित शिकायत की कि वह सुदर्शन मोटर्स के सामने नेपियर टाउन मे मेमोरेबल हालीडेस के नाम से टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता है। ऋषिराज सिंह नाम का एक युवक दिनाक 14/8/2024 को उसके आफिस आया जिसने बताया कि मैं प्रोफिट मार्ट ट्रेडिंग कम्पनी का ब्रोकर हूॅ एवं मेरे पास इसकी एजेन्सी है तथा मैं शेयर ट्रेडिंग का काम करता हूॅ, अगर आप मेरी कंम्पनी के द्वारा शेयर ट्रेडिंग करोगे तो मैं आपको पन्द्रह प्रतिशत रिटर्न दूंगा जिसकी बातो में आकर उसने कंम्पनी प्राफिट मार्ट में डी मेट एकाउन्ट ओपन कराया । ऋषिराज सिंह ने उसका डी मेट एकाउन्ट ओपन किया था ओर उसके सामने ही उसके एकाउन्ट का पासवर्ड रीसेट कर जानकारी ले ली थी उसके वाद ऋषिराज सिंह ने ट्रेडिंग करने के लिए डी मेट एकाउन्ट मे एक लाख रुपये जमा करवाये थे चूकि ऋषिराज सिंह को उसके डी मेट एकाउन्ट का पासवर्ड मालुम था, जिसने दिनंाक 19/8/2024 को बिना उसकी अनुमति या जानकारी के स्वतः अपने मोबाइल फोन से उसके एकाउन्ट से लागिन करके शेयर की खरीद फरोख्त कर 28 लाख रुपये का शेयर खरीदने एवं विक्रय करने मे ट्रान्जेक्शन करके 44 हजार रुपये ब्रोकरेज कमीशन प्राप्त कर लिया ओर उसे 70 हजार रुपये की हानि कारित की , जब उसने अपना एकाउन्ट चेक किया तो उसमे वेलेन्स 32000 रुपये शेष बचा था तो उसने ऋषिराज से बात की कि मैने तो कोई ट्रेडिंग नहीं की है किन्तु मेरे एकाउन्ट से 70000 रुपये कट गये है तो ऋषिराज ने स्वीकार किया कि दिनाक 19 एवं 20 अगस्त को उसके अकाउन्ट से विना उसे बताये ट्रेडिंग की है जिससे 44 हजार रुपये का लाभ स्वयं अर्जित कर उसे 70 हजार रुपये की हानि कारित की हेै। ऋषिराज ने कहा कि मुझसे गलती हो गई है । फिर ऋषिराज ने अपना मोवाइल बंद कर दिया । जब वह ऋषिराज को खोजते हुए कौशल्या विहार गया जहंा पर उसेे जयदीप दुवे, सुलेखा भारती, विवेक अग्रवाल, रजनीश कुशवाहा रेशमा उईके, मिले जो सभी ऋषिराज को ढूंढ रहे थे सभी से बात करने पर ज्ञात हुआ कि जयदीप दुबे से 50,000 रुपये, सुलेखा भारती से 30000 रुपये, रेशमा उईके से 2 लाख रुपये, रजनीश कुशवाहा से 2 लाख रुपये विवेक अग्रवाल से 30 हजार रुपये एवं एक लाख बीस हजार रुपये शेयर मार्केट में लगाकर 20 प्रतिशत लाभ दिलाने की प्रवंचना कर छल करके पैसै प्राप्त कर हडप लिया है ओर फरार हो गया है । हम लोग आपस मे चर्चा किये तो जानकारी मिली कि ऋषिराज ने ओैर भी लोगों से लाभ दिलाने के नाम पर पैसा लेकर हड़प लिया है।   ऋषिराज ने उसके साथ अन्य लोगो के लगभग 7 लाख रुपये प्रतिमाह 20 प्रतिशत का लाभांश दिलाने की प्रवंचना कर छल कर राशि प्राप्त कर हड़प लिया हैै।   शिकायत पर ऋषिराज सिंह द्वारा स्वयं को प्राफिट मार्ट शेयर ट्रेडिंग कम्पनी का एजेन्ट बताकर शेयर मार्केट में पैसा लगवाकर लाभांश दिलाने की प्रवंचना करके 7 लाख रुपये की राशि ठगी कर हडपना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 318 (4), 316 (5) बी एन एस का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।   गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश कर ऋषिराज सिंह राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी नेपियर टाउन मूल निवासी नैनी जिला प्रयागराज उ.प्र. को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ जारी है।

Tags :

जरूरी खबरें