Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

सुरक्षित मातृत्व की मिसाल बनी अनीता गोंड

तौल व्यवस्था, स्लॉट बुकिंग और गुणवत्ता पर दिए आवश्यक निर्देश

क्षेत्रीय(राज्य )स्तरीय योग सिलेक्शन ट्रायल का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न

चिचोली थाना के चिरापाटला में शंकर ढाबा में हुए हमले के मुख्य आरोपी को दबोचने में पुलिस को सफलता, न्यायालय में किया जाएगा

60 प्रतिशत मूंग उपार्जन वाले किसानों को मिलेगी केंद्र परिवर्तन की सुविधा

: नरसिंहपुर,थाना मुंगवानी अंतर्गत घटित अंधी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझाया ➡️ झाड़फूक, टोना टोटका की शंका में गला घोटकर की गयी थी हत्या। ➡️ दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

Aditi News Team

Fri, Sep 5, 2025
थाना मुंगवानी अंतर्गत घटित अंधी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझाया ➡️ झाड़फूक, टोना टोटका की शंका में गला घोटकर की गयी थी हत्या। ➡️ दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में।   दिनांक 04 सितंबर 2025 को थाना मुंगवानी अंतर्गत ग्राम रोहिया पट्टी स्थित एक खेत में नेतराम गोंड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने की सूचना थाना पुलिस को प्राप्त हुई। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका व्यक्त की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम को त्वरित एवं निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए ताकि घटना का खुलासा किया जा सके। • पुलिस टीम द्वारा गहनता से जांच की गयी जिसके परिणाम स्वरूप प्रकरण में पाया गया कि झाड़फूक, टोना टोटका की शंका में मृतक गमचे से गला घोटकर हत्या की गयी है। • घटना को अंजाम देने से पूर्व मृतक एवं आरोपियों ने साथ मिलकर पार्टी की थी। • घटना को अंजाम देकर नागपुर भागने की फिराक में थे आरोपी। • पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। आरोपी 1 : रामकुमार उईके, निवासी ग्राम रोहिया, थाना मुंगवानी आरोपी 2: रामगोपाल उईके, निवासी ग्राम रोहिया, थाना मुंगवानी 👉 *वैधानिक कार्यवाही :* • धारा 103(1) बी.एन. एस के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 👉 *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया एवं एसडीओपी, गोटेगांव श्री मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना मुगवानी से सउनि रफी अहमद, सउनि लेखराम धुर्वे, प्र.आरक्षक करन पटैल, आरक्षक राम डेहरिया, आरक्षक अभिषेक, सैनिक रमेश की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें