Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: नरसिंहपुर जिले के थाना गोटेगांव पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्त में लेकर लगभग 3 किलो 417 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किया जप्त।

Aditi News Team

Wed, Apr 16, 2025
नरसिंहपुर,अवैध मादक पदार्थ के नशे के कारोबार के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, थाना गोटेगांव पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्त में लेकर लगभग 3 किलो 417 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किया जप्त। उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। 🔹 *थाना गोटेगांव पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्त में लेकर लगभग 3 किलो 417 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किया जप्त -* दिनांक 15.04.2025 को चौकी झोतेश्वर, थाना गोटेगांव टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान शमशान घाट के पास मेला ग्राउण्ड, झोतेश्वर कच्ची रोड पर चल रहे एक व्यक्ति जो अपने हाथ में सफेद रंग की बोरी लिये हुये जा रहा था पुलिस की गाडी को देखकर व पेड की तरफ छुपकर भागने का प्रयास करने लगा तब पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर संदेही को गवाहो के समक्ष पकडकर तलाशी लेने पर बोरी चैक करने पर अंदर 02 पैकेट में 3 किलों 417 ग्राम गांजा रखा पाया गया। आरोपी से उसका नाम पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम बब्लु पिता राधेश्याम कुशवाहा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम श्रीनगर, थाना गोटेगांव, जिला नरसिहंपुर होना बताया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 297/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीवद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमाण्ड पर भेजा गया है। 🔹 *इनकी रही मुख्य भूमिका -* उक्त कार्यवाही में अनु. अधिकारी पुलिस, गोटेगांव श्रीमति भावना मरावी के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्री प्रदीप सराफ, उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, सउनि. सुरेश धुर्वे, प्र.आरक्षक धर्मेन्द्र कुमार झारिया, आरक्षक परसराम असैया, आरक्षक गौरीशंकर की मुख्य भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें