: रांझी निवासी बिल्डिंग मटोरियल सप्लायर नितेश विश्वकर्मा की अंधी हत्या का खुलासा रूपयों के लेन-देन के विवाद पर दोस्त/पार्टनर ने ही योजना बनाकर महिला मित्र एवं ड्राईवर से करवाई थी हत्या, तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Aditi News Team
Sat, Aug 30, 2025
रांझी निवासी बिल्डिंग मटोरियल सप्लायर नितेश विश्वकर्मा की अंधी हत्या का खुलासा
रूपयों के लेन-देन के विवाद पर दोस्त/पार्टनर ने ही योजना बनाकर महिला मित्र एवं ड्राईवर से करवाई थी हत्या, तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में
घटना में प्रयुक्त 4 मोबाईल, बोलेरो वाहन एवं नगद 40 हजार रूपये जप्त
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी -*
01- रमनदीप सिंह मारवाहा पिता अमरजीत सिंह मारवाहा उम्र 29 वर्ष निवासी मस्ताना चौक रांझी
02- तौकीर खान पिता स्व. याकूब खान उम्र 25 वर्ष निवासी दुर्गानगर कुरैशी मार्बल आनंद नगर अधारताल
03- मिनाक्षी कपूर उर्फ श्रुति पिता स्व. प्रवीण कपूर उम्र 22 वर्ष निवासी आजादनगर रावण पार्क रांझी।
*जप्ती* - एक लोहे की राड, 4 मोबाइल, एक बोलेरो कैंपर वाहन, नगदी रकम 40 हजार रूपये।
घटना विवरण - थाना रांझी में सुधीर कुमार विश्वकर्मा उम्र 56 वर्ष निवासी संजय नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि छोटा बेटा नितेश विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष ठेकेदारी का काम करता है। दिनांक 24.08.2025 के रात्रि 08.30 बजे हम सभी लोग घर मे ही थे। तभी छोटे बेटे नितेश के पास किसी का फोन आया जो बेटा नितेश हम लोगो को बिना बताए घर से इनोवा कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 7482 लेकर कही चला गया। बेटा अक्सर घर से काम के सिलसिले से बाहर ही रहा करता है इलिये हम लोग उससे सम्पर्क करने का प्रयास नहीं किए। किन्तु पूरी रात बीत जाने के बाद भी जब बेटा नितेश घर वापस नही आया तो दिनांक 25.08.2025 को सुबह फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किए किन्तु सम्पर्क नही हो पाया, कोई जानकारी नही मिलीं रही है। रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर जांच मे लिया गया।
चौकी बरगी नगर अंतर्गत दिनॉक 25-8-25 को इनोवा कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 7482 बरगी डेम केनाल के पास खड़ी मिलने पर परिजनों को सूचित किया गया। गुमशुदा की तलाश दौरान दिनांक 26-8-25 को ग्राम सगड़ा झपनी के कुछ लोगों ने बताया कि एक शव सगड़ा केनाल पुल के नीचे पानी में कचरे में फसी है सूचना पर पहुंची बरगी पुलिस द्वारा शव को निकलवाया गया, शव की शिनाख्त पिता सुधीर कुमार विश्वकर्मा द्वारा अपने बेटे नितेश कुमार विश्वकर्मा के रूप में की गयी।
नितेश के सिर में चोट के निशान तथा घटनास्थल के पास खून, घसीटने के निशान तथा घड़ी मिलना पायी गयी। पंचनामा कार्यवाही कर शव केा पीएम हेतु भिजवाते हुये थाना बरगी चौकी बरगी नगर में मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया। दौरान मर्ग जांच मृतक की पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुयी जिसमें किसी ठोस वस्तु से सिर में चोट आना लेख किया गया।
परिस्थिति जन्य साक्ष्य अनुसार पाया गया कि नितेश विश्वकर्मा को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में ठोस चीज से वार कर घसीट कर नहर में फेंक दिया गया तकि पानी में डूबने से नितेश विश्वकर्मा की मृत्यु हो जाये। जांच पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना बरगी में अपराध क्रमांक 411/2025 धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री जितेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी, तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
दौरान विवेचना के वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर चिन्हित करते हुये मीनाक्षी कपूर निवासी रांझी तथा रमनदीप निवासी रांझी एवं तौकीर निवासी आधारताल को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गई, पूछताछ पर तीनों ने योजना बना नितेश की हत्या करना स्वीकार किया।
पूछताछ पर पाया गया कि रमन दीप एवं नितेश विश्वकर्मा दोस्त थे दोनों ने मिलकर कंपनी बनाई उक्त कंपनी के द्वारा दो पुराने सेकंड हैंड हाईवा खरीदे गए थे वर्ष 2024 में हाईवा खरीदने के बाद पिछले कुछ महीनो से हाईवा बंद थे जिनकी काफी किस्त आ रही थी और पूरी पुरी किस्त रमनदीप ही चुका रहा था नितेश कोई भी सहयोग नहीं कर रहा था। लगभग 10 से 20 लख रुपए का हिसाब बाकी था । रमनदीप ने नितेश से बोला कि उक्त पैसे चुका दो और हिसाब कर लो किंतु नितेश ने मना कर दिया जिससे दोनों के बीच मनमुटाव और बहस हो गई। धीरे-धीरे मनमुटाव और बढ़ते गया और फिर रमनदीप ने नितेश की हत्या करने का प्लान बनाया इसके लिए अपनी महिला मित्र मीनाक्षी कपूर और अपने ड्रायवर तौकीर के साथ मिलकर योजना बनाई कि मीनाक्षी कपूर नितेश से नजदीकी बढ़ायेगी फिर नीतेश को घूमने के लिए बरगी डैम के पास कैनाल में ले जाएगी और वहां पर शराब पिलायेगी और जब नितेश शराब के नशे में हो जाएगा तब ड्राइवर तौकीर को भेज कर नीतेश को मरवा के नहर में डलवा देंगे ।
योजना के मुताबिक दिनांक 24-8-25 की रात्रि लगभग 10-30 बजे मीनाक्षी कपूर जो कि होटल पसरीचा में इवेंट मैनेजर है ने व्हाट्सएप कॉल कर नितेश विश्वकर्मा को पसरीचा बुलायी, नितेश विश्वकर्मा मीनाक्षी को घूमने के लिए बरगी डैम ले गया, मीनाक्षी पहले से अपने साथ एक शराब की बोतल जो कि रमनदीप ने मीनाक्षी को उपलब्ध कराई थी, लाई। बरगी डैम कैनाल के किनारे मीनाक्षी ने अपनी बातों में उलझा कर नितेश को काफी शराब पीला दी और तौकीर को लाइव लोकेशन भेज कर बुलाया। रमनदीप का ड्राइवर तौकीर बुलेरो कैंपर गाडी से नहर किनारे पहुँचा और मीनाक्षी का इशारा पाकर तौकीर ने अपने बोलेरो कैंपर में रखी हुई राड से नीतेश के सिर पर पीछे से वार किया, जब नीतेश बेहोश हो गया तो मीनाक्षी कपूर और तौकीर ने मिलकर नीतेश को नहर में फेंक दिया तथा नीचे जमीन पर रखी शराब की बोतल इनोवा कार में रख दिया और नितेश के दो मोबाइल और कार की चाबी वही नहर में फेक दिया ताकि यह लगे कि नितेश शराब के नशे में खुद ही नहर में गिर गया। नितेश विश्वकर्मा की कार वहीं पर छोड़कर तौकीर ने मीनाक्षी को बोलेरो कैंपर गाडी से बरगी टोल प्लाजा के पास छोड़ दिया, बरगी टोल प्लाजा के पास रमन दीप मीनाक्षी को लेने आया और मीनाक्षी को उसकी मौसी के घर यादव कॉलोनी में छोड़ दिया था। रमनदीप द्वारा इस कार्य के लिए तौकीर और मीनाक्षी को 50-50 हजार रुपए दिए गए थे।
तीनों की निशादेही पर घटना में उपयोग किए गए 4 मोबाइल, राड एवं बोलेरो कैंपर तथा हत्या हेतु दिये 50-50 हजार रूपयों में से तौकीर से 10 हजार रूपये एवं मीनाक्षी से 30 हजार रूप्ये जप्त करते हुये तीनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।
उल्लेखनीय भूमिका- अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश गोल्हानी, उप निरीक्षक मयंक यादव, सहायक उप निरीक्षक मनीष जाटव, प्रधान आरक्षक चन्द्रभान, पुरूषोत्तम, आऱक्षक अभिषेक मिश्रा, मनीष पटेल, गौरव यादव, चौकी प्रभारी बरगी नगर उप निरीक्षक सरिता पटेल, आरक्षक मुकेश डहेरिया, सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह, आरक्षक अरविन्द सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही
Tags :