Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: रिश्तेदार अपचार बालक ने दोस्त के साथ मिलकर की थी चोरी, चुराये हुये सोने के जेवर एवं चुराये हुये नगदी रूपयों से खरीदी हुई वैगनार कार, आईफोन कीमती लगभग 4 लाख रुपये के जप्त

Aditi News Team

Sun, May 26, 2024
थाना माढ़ोताल पुलिस एवं क्राईम ब्रांच की कार्यवाही रिश्तेदार अपचार बालक ने दोस्त के साथ मिलकर की थी चोरी, चुराये हुये सोने के जेवर एवं चुराये हुये नगदी रूपयों से खरीदी हुई वैगनार कार, आईफोन कीमती लगभग 4 लाख रुपये के जप्त *नाम पता गिरफ्तार आरोपी: -* 1.कृष रैकवार पिता प्रेम रैकवार उम्र 18 वर्ष निवासी काँचघर द्वारका नगर लालमाटी के पीछे घमापुर थाना घमापुर 2.अपचारी बालक *जप्ती* - चुराये हुये सोने के जेवर एंव चुराये हुये नगदी रूपयों से खरीदी हुई वैगनार कार एवं आई फोन कुल कीमती 4 लाख रूपये के। *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप (भा.पु.से.)* द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री भगत सिंह गौठरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माढ़ोताल श्री विपिन ताम्रकार के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा सूने मकान मे चोरी हुये सोने के जेवर एवं नगदी रूपये चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने के जेवर एवं नगदी रूपये से खरीदी वैगनार कार एवं आईफोन मोबाईल कीमती लगभग 4 लाख रूपये जप्त किये गये हैं । *घटना का विवरण -* थाना माढोताल में दिनंाक 25-5-24 को श्रीमती मधु पटैल उम्र 51 वर्ष निवासी शारदानगर माढोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 8-5-24 को उसने अपनी घर की आलमारी में नगदी रूपये एवं जेवर रखे थे दिनांक 19-5-24 को सुवह लगभग 7-30 बजे वह रिश्तेदारी मे बैठने के लिये जाना था उसने गहने पहनने के लिये आलमारी खोली तो उसके कान के झुमके , झाला, और मंगलसूत्र तथा गेहू की बिक्री के 1 लाख 50 हजार रूपये गायब थे घर की दूसरी आलमारी जिसमें बेटी रागिनी पटैल का सामान रखा रहता है को चैक किया तो बेटी रागिनी पटैल का एक सोने का हार , एक मंगलसूत्र नही मिला। रात में हमारा पूरा परिवार घर पर ही रहता है सम्भवतः दिन में ही कोई अज्ञात चोर उसके घर में रखी आलमारी से नगदी रकम एवं सोेन के जेवर कीमती लगभग 4 लाख रूपये के चोरी कर ले गया है। रिपेार्ट पर धारा 454, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान पतासाजी के सीसीटीवी फुटेज खगाले गये । मिले फुटेज के आधार पर पतासाजी करने पर संदेही की पहचान रिश्तेदार अपचारी बालक एवं उसके दोस्त कृष रैकवार के रूप मे हुई। रिश्तेदार अपचारी बालक एवं उसके दोस्त कृष रैकवार उम्र 18 वर्ष निवासी काँचघर द्वारका नगर लालमाटी के पीछे घमापुर को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ की गई । रिश्तेदार अपचार बालक ने अपने रिश्तेदार के घर से दिन के समय सूने मकान मंे चाबी से ताला खोलकर सोने के जेवर एवं नगदी 1 लाख 50 हजार रूपये चुराना स्वीकार करते हुये चुराये हुये नगदी रूपये से वैगनार कार एवं आईफोन मोबाईल खरीदना बताया । अपचारी बालक एवं आरोपी युवक की निशादेही पर चुराया हुआ सोने का एक हार वजनी लगभग 12 ग्राम, एक मंगलसूत्र वजनी लगभग 6.900 ग्राम, एक मगंलसूत्र का पैंडल एवं 8 गुरिया वजनी लगभग 2.770 ग्राम, एक जोड़ी सोने की झुमकी वजनी लगभग 4.300 ग्राम, एक जोड़ी सोने का झाला वजनी लगभग 04 ग्राम तथा नगदी रूपयों से खरीदी वैगनार कार एवं आईफोन मोबाईल कुल कीमती 4 लाख रूपये के जप्त करते हुये दोनों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया। *उल्लेखनीय भूमिका: -* पतासाजी कर घर में घुसकर जेवर एवं नगदी रूपया चुराने वाले अपचारी बालक एवं साथी को पकड़ने में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्री विपिन ताम्रकार, उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते, सहायक उप निरीक्षक बेनीराम उइके, आरक्षक सचिन मेहरा, शशि प्रकाश, महिला अरक्षक रूनिता कुसरे एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा. प्रधान आरक्षक नीरज, सादिक अली, मन्नू सिंह आरक्षक जयप्रकाश, प्रदीप एवं साईबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें