Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

: सालीचौका,6 पेटी अवैध शराब व24 हजार जप्त कर, पुलिस ने चार लोगों पर किया मामला दर्ज

Aditi News Team

Sat, Dec 28, 2024
6 पेटी अवैध शराब व24 हजार जप्त कर, पुलिस ने चार लोगों पर किया मामला दर्ज सालीचौका - अधीक्षक नरसिंहपुर के निर्देश पर चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बसुरिया रोड डांग के पास दो लड़को द्वारा बसुरिया से एक मोटर साइकिल पर शराब का परिवहन किया जा रहा था। मामले को गम्भीरता से लेते हुए मौक़े पर अपनी टीम के साथ पहुँची सालीचौका पुलिस ने दो नव युवक एक काले रंग कि मोटर साइकिल बिना नंबर प्लेट के द्वारा एक सफ़ेद रंग कि प्लास्टिक बाली बोरी मे 6 पेटी देशी प्लेन कि पेटिया बरामद की जिनसे शराब रखने के संबंध मे दस्तावेज नही पाए गए, बाद में आरोपियों से उक्त शराब के स्रोत के संबंध मे पूछा जिन्होंने ग्राम बसुरिया के सूरज मेहरा के द्वारा जो कि ग्राम बसुरिया मे पुलिस रेड के डर से उसके घर मे रखी 6 पेटी कुल अवैध शराब को कही सुरक्षित छिपाने हेतु दिया था और घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल से लेकर शराब छिपाने के लिए दी थी उक्त अपराध मे आरोपितो से 6 पेटी अवैध शराब कुल 54 लेटर कीमती करीबन 24000/ रूपये कि और घटना मे प्रयुक्त वाहन एक हीरो कम्पनी कि एचएफ डिलेक्स मोटर साइकिल कीमती करीबन 65000/ रूपये कुल मशरूका 89000/ रूपये का जप्त किया गया है। कुल चार आरोपी बनाये गए जिसमे शेष आरोपियों से पूछतांछ के उपरांत अन्य आरोपी भी बढ़ाये जा सकते है. इस कार्यवाही में सालीचौका उपथाना प्रभारी एसआई वर्षा धाकड़, सहित टीम की मुख्य भूमिका रही, पुलिस प्रभारी वर्षा धाकड़ ने आम जनता से अपील की है सालीचौका के समीप ग्राम बसुरिया और ग्राम मारेगांव को पुलिस द्वारा गोद लिया गया है जहाँ पर कोई भी अवैध कार्य नही होना चाहिए।

Tags :

जरूरी खबरें