Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं

लाइसेंस निरस्त कर दर्ज कराएं एफआईआर,कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

: सीधी,प्रधान आरक्षक,बृजेश तिवारी ,चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

Aditi News Team

Sat, Dec 28, 2024
भ्रष्टाचार के प्रकरणों में पुलिस महानिदेशक महोदय श्री जयदीप प्रसाद के निर्देशानुसार लोकायुक्त संभाग रीवा की ट्रैप कार्यवाही ट्रेप दिनाक 27.12.2024 नाम आवेदक - श्री दिवाकर प्रसाद द्विवेदी निवासी ग्राम खड्डी खुर्द चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी मध्य प्रदेश आरोपी- श्री बृजेश तिवारी प्रधान आरक्षक चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन, जिला सीधी, मध्य प्रदेश ट्रेप रिश्वत राशि15,000 रुपए घटना स्थल - शिकायतकर्ता दिवाकर प्रसाद द्विवेदी का घर ग्राम खड्डी खुर्द थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी मध्य प्रदेश कार्य का विवरण- आरोपी श्री बृजेश तिवारी प्रधान आरक्षक ने शिकायतकर्ता दिवाकर प्रसाद द्विवेदी के लड़के और भांजे की जमानत देने के लिए 15,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक श्री योगेश्वर शर्मा द्वारा सत्यापन कराया गया , शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता से15,000 रुपए रिश्वत मांगे थे , आज दिनांक 27.12.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी श्री बृजेश तिवारी प्रधान आरक्षक चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है । ट्रेपकर्ता अधिकारी श्री प्रमेंद्र कुमार, कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक ट्रेप दल के सदस्य- श्री प्रमेंद्र कुमार उप पुलिस अधीक्षक , सहित 12 सदस्यीय टीम द्वारा कार्रवाही की गई ।

Tags :

जरूरी खबरें