Wednesday 3rd of June 2026

ब्रेकिंग

हवाई (हेलीकॉप्टर) सुविधा और सुलभ दर्शन का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने का एक मामला सामने आया

आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद।

नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से पीड़ित को वापस मिले पूरे ₹4.39 लाख

पर संचालित एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर में खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य ने की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

: नशे के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी दो अलग-अलग मामलों में 4 नशा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे ₹1.50 लाख मूल्य की 12 ग्राम स्मैक एवं 2 किलोग्राम गांजा बरामद तस्करों से एक मोटरसाइकिल भी जप्त

Aditi News Team

Tue, Sep 2, 2025
नशे के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी दो अलग-अलग मामलों में 4 नशा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे ₹1.50 लाख मूल्य की 12 ग्राम स्मैक एवं 2 किलोग्राम गांजा बरामद तस्करों से एक मोटरसाइकिल भी जप्त उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध गतिविधियों एवं संगठित अपराधों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, अवैध कारोबार करने वालों एवं गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड़ की कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। 👉 *थाना गोटेगांव पुलिस की कार्यवाही :* नया बाजार, गोटेगांव से एक स्मैक का कारोबारी गिरफ्तार। • *आरोपी :* शिवम उर्फ बिट्टू अहिरवार निवासी नया बाजार, गोटेगांव। • *जप्ती :* लगभग ₹1,25,000/- कीमत की 12 ग्राम अवैध स्मैक जप्त। • *वैधानिक कार्यवाही :* आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 21 (बी), 29 - एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। ➡️ *थाना चौकी झौतेश्वर पुलिस की कार्यवाही :* मेला ग्राउण्ड झौतेश्वर से 3 अवैध गांजे के कारोबारी गिरफ्तार। • *आरोपी 1 :* गोपाल पटैल, निवासी ग्राम उमरिया, थाना गोटेगांव। • *आरोपी 2 :* नीलकुण्ड दुबे, निवासी ग्राम उमरिया, थाना गोटेगांव। • *आरोपी 3 :* रविशंकर नामदेव, निवासी, धूमा, जिला सिवनी। • *जप्ती :* लगभग ₹25,000/- कीमत का 2 किलोग्राम अवैध गांजा एवं 1 मोटर साईकिल। • *वैधानिक कार्यवाही :* आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 21 (बी), 29 - एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 👉 *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया एवं एसडीओपी, गोटेगांव श्री मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक, प्रदीप सराफ, उनि. अभिषेक पटेल, उनि दिलीप सिंह, उनि जयावति कुडोपे, प्रधान आरक्षक सागर, आरक्षक पंकज, सुमित, मेधराज, गौरीशंकर, नितिन दाहिया, विपिन दुबे की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें