Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

इस अवसर पर संस्था प्रबंधक फादर जॉनसन,प्राचार्य फादर केल्विन, एडमिनिस्ट्रेटर फादर जिओ, फादर पॉल, उपस्थित रहे

महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

नरसिंहपुर जिले में नोटिस जारी, नगरीय निकायवार चेतावनी बोर्ड लगाए गए

करेली। कृषि उपज मंडी समिति करेली के सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी

संगीता शर्मा पूर्व जल सभापति नगर पालिका परिषद करेली ने कलेक्टर मैडम को द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन दिया

: नरसिंहपुर जिला अस्पताल में दिनदहाड़े हुई हत्या, ड्यूटी पर तैनात ट्रेनी छात्रा नर्स की चाकू से गला रेत कर की हत्या ,आरोपी फरार, पुलिस जांच मे जुटी,अस्पताल में मचा हड़कंप

Aditi News Team

Fri, Jun 27, 2025
नरसिंहपुर जिला अस्पताल में दिनदहाड़े हुई हत्या, ड्यूटी पर तैनात ट्रेनी छात्रा नर्स की चाकू से गला रेत कर की हत्या ,आरोपी फरार, पुलिस जांच मे जुटी,अस्पताल में मचा हड़कंप https://youtu.be/E_aBlRfUJMs?si=j4ySIY_ke3ez-J-i नरसिंहपुर जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक स्टाफ नर्स की चाकू से गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई… और आरोपी मौके से फरार हो गया। यह दिल दहला देने वाली घटना नरसिंहपुर जिला अस्पताल में उस वक्त हुई जब स्टाफ नर्स अपनी ड्यूटी पर थी। अचानक एक व्यक्ति अस्पताल में घुसा और धारदार हथियार से नर्स का गला रेत दिया। वारदात के बाद पूरे अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई और दहशत का माहौल बन गया। खून से लथपथ हालत में अस्पताल में पड़ी नर्स की लाश को देखकर वहां मौजूद मरीज और स्टाफ सदमे में आ गए। यह वारदात जिला मुख्यालय और पुलिस कंट्रोल रूम के बेहद करीब हुई है… जिससे एक बार फिर नरसिंहपुर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। फिलहाल आरोपी फरार है और पूरे जिले में उसकी तलाश जारी है। जिला अस्पताल जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर हुई इस जघन्य हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है… देखना होगा कि पुलिस कब तक इस आरोपी को पकड़ पाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवती एक नर्सिंग छात्रा है जिसका नाम संध्या चौधरी बताया जा रहा है। पुलिस विवेचना में जुटी ।

Tags :

जरूरी खबरें