: 20 लाख की ठगी करने वाला आरोपी वेस्ट बगाल से पकड़ा गया
Aditi News Team
Tue, Dec 10, 2024
20 लाख की ठगी करने वाला आरोपी वेस्ट बगाल से पकड़ा गया
पुलिस अधीक्षक जबलपुर से आदित्य अग्रवाल निवासी आदर्श नगर नर्मदा रोड ने लिखित शिकायत की थी कि उसकी सन टफ प्राईवेट लिमि० नाम से टप. एण्ड ग्लास की कम्पनी का संचालन करता है। कम्पनी में मैनेजर की आवश्यकता होने पर मैनेजर पद के इंटरव्यू आयोजित किया था जो इंटरव्यू हेतु दयाराम भार्गव नामक व्यक्ति भी आया था। दयाराम ने इंटरब्यू के दौरान ही कलकत्ता की एक कम्पनी जी के इंटरनेशनल मेन्यूफैक्चरिंग के बारे में बताया और कम्पनी के मालिक के संबंध में जानकारी व मोबाईल नम्बर दिया था। दयाराम भार्गव ने अपने मोबाईल फोन से गौतम डे से कम्पनी व व्यवसाय तथा उसकेे संबंध में चर्चा कर मोबाईल नम्बर दे दिया तब गौतम डे ने फोन कर व्यवसाय के संबंध में जानकारी प्राप्त किया और धीर धीरे हमारी व्यवसाय से संबंधित बाते होने लगी। गोतम डे ने उसके साथ व्यापार करने की इच्छा जाहिर की और अपनी कम्पनी का केटलाग उसके वाटसप पर भेजा । गौतम डे से दौरान मोबाईल पर चर्चा के जबलपुर में मीटिंग कर साथ व्यवसाय हेतु दस्तावेजी अनुबंध करने कहा गया किंतु गौतम डे द्वारा अधिक व्यस्तता जाहिर कर सिर्फ मोबाईल में ही चर्चा की जाती रही और में साथ व्यापार करने राजी हो गया। गौतम डे द्वारा अपनी कम्पनी जी के इंटरनेशनल के कागज भी वाटसप के माध्यम से दिखाये गये जिन पर भरोसा कर जी के इंटर नेशनल कम्पनी के मालिक गौतम डे से ग्लास वांसिंग मशीन का मौखिक अनुबंध 30 लाख 97 हजार 500 रूप्ये का किया जिसकी पहली किस्त उसके द्वारा गौतम डे को 13 लाख 44 हजार रूप्यें अपनी कम्पनी के बैंक खाता से आर.टी.जी. एस के माध्यम से दिनांक 7.12.2021 दिया और पुन, भरोसे में लेकर 6 लाख रूपयें गौतम डे के खाता में आर.टी.जी.एस के माध्यम से दिया था। इस प्रकार उसके द्वारा गौतम डे को कुल 19 लाख 44 हजार रूप्यें व्यपार व्यवसाय हेतु दिया गया, किंतु गौतम डे द्वारा ग्लास वांसिंग मशीन जबलपुर नहीं भेजी गयी न ही रूपये वापस किये गये है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा शिकायत पर विधि सम्मत कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर दिनॉक 21-11-24 को धारा 420, 409 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा लंबित धोखाधडी के मामलों में आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच आर पाण्डे के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी गोरखपुर श्री प्रसन्न कुमार शर्मा द्वारा चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक प्रभात सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम गठित कर चौबीस परगना वेस्ट बंगाल रवाना किया गया।
गठित टीम द्वारा बेलघोरिया चौबीस परगना वेस्ट बंगाल मंे पतासाजी कर दबिश देते हुये ठगी करने वाले आरोपी गौतम डे उम्र 59 वर्ष निवासी क्लब टाउन गार्डन बेलघोरिया चौबीस परगना वेस्ट बंगाल को अभिरक्षा में लेते हुये ट्रांजिक्ट रिमाण्ड पर जबलपुर लाया गया, आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गयां।
उल्लेखनीय भूमिका:- धोखाधडी के प्रकरण में फरार आरोपी को सरगर्मी से तलाश कर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गोरखपुर श्री प्रसन्न कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक प्रभात सिंह परिहार , आरक्षक रत्नेश, उमाशंकर की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :