Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

एनटीपीसी गाडरवारा ने सीएसआर के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में ₹3.50 करोड़ के चिकित्सा उपकरण प्रदान किए

तीसरा पति बना रास्ते का रोड़ा, चौथा विवाह करने की नीयत से पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,

इंदौर मध्यप्रदेश में श्री दत्त देवालय अवधूत मन्दिरम् में भगवत्पाद आद्य शंकराचार्य

: फायनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेण्ट को चाकू अड़ाकर लूट करने वाले आरोपी पकड़े गये

Aditi News Team

Wed, Jan 1, 2025
फायनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेण्ट को चाकू अड़ाकर लूट करने वाले आरोपी पकड़े गये रूम पार्टनर ने ही करवाई थी साथियों से लूट  नगद 75 हजार रूपये एवं 2 मोबाइल जप्त गिरफ्तार आरोपी नाम पता- 1- सचिन मेहरा पिता कोमल कुमार मेहरा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मुडेरी थाना जवेरा जिला दमोह वर्तमान पता गुरुकुल स्कूल के पीछे धनवंतरीनगर 2- सचिन पटेल पिता राकेश कुमार पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सतधारा कुमी थाना मझगवां वर्तमान पता बबलू उपाध्याय का किराए का मकान जय प्रकाश नगर थाना आधारताल, फरार आरोपी- हर्ष विश्वकर्मा, आनंद श्रीवास एवं रोहित कोल जप्ती - 75 हजार रूपये नगद एवं 2 मोबाइल। थाना संजीवीनगर में दिनॉक 11-12-24 को विवेक कुमार काछी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम गिदुरहा थाना मझगवां हाल गुरुकुल स्कूल के पास बाधवा टेन्ट हाउस के सामने धनवंतरी नगर थाना संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह भारत फायनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेन्ट का काम करता है। दिनांक 11.12.2024 को सुबह करीब 7.30 बजे कंपनी का बैग एवं टैबलेट लेकर अपनी मोटर साइकिल क्र. एमपी 21 एम 3135 से कलेक्शन करने के लिए निकला था । सबसे पहले बहदन में मनीषा के यहां से 31,300 रुपये, फिर बहदन से गुड्डीबाई के यहां से 45,050 रुपये फिर ग्राम सिलुआ से मीरा बाई के यहां 66,905 रुपये एवं ग्राम जमुनिया से 13,200 रुपये कलेक्ट किया। कलेक्शन के कुल 1 लाख 56 हजार 455 रुपये अपने कंपनी द्वारा प्रदाय ब्लैक ब्राउन रंग के बैग में रखकर ग्राम जमुनिया से वापस आफिस जा रहा था दोपहर करीबन 1-30 बजे दोपहर में बहदन नहर के पास सर्विस लेन में तीन लड़के जिनकी उम्र करीब 20 से 25 साल होगी ड्रीम युगा होण्डा कंपनी की लाल काले रंग की बिना नंबर की मोटर साइकिल से उसका पीछा करते हुए आये एवं उसकी मोटर साइकिल के आगे अपनी मोटर साइकिल अड़ाकर उसे रोक लिए उनमे से एक लडके ने उसे पकड़ लिया तथा एक लडके ने उसे पीछे से चाकू अडाया था तथा एक ने उससे बैग छीन लिया। बैग जिसमे कुल कलेक्शन के 1,56,455 रुपये एवं कंपनी का टैबलेट बायोमेट्रिक मशीन कीमती 10,000 रूपये का था को अज्ञात तीन लडके छीन कर भाग गये हैं। तीनो लडकों में से एक ने काले रंग की जैकेट , काला भद्दा रंग का पेन्ट दूसरे ने मेरुन रंग की जैकेट व काले रंग की जींस एवं तीसरे ने हल्के हरे रंग की जैकेट एवं काले रंग पेन्ट पहना था। रिपोर्ट पर धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेश पर पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर द्वारा तत्काल शहर एवं देहात में नाकेबंदी करायी गयी। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच आर पाण्डे के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्री बुंदेलधर द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम के द्वारा पतासाजी के लगभग 200 सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाले गये तथा फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हर्ष विश्वकर्मा, आनंद श्रीवास, रोहित कोल तीनो निवासी अमखेरा कुदवारी थाना गोहलपुर के रूप में हुई, लूट करने वाले आरोपी आनंद श्रीवास की बात कंपनी के ही कर्मचारी सचिन मेहरा (जो कि प्रार्थी का रुममेट है) से घटना दिनांक के दिन हुई है संदेह के आधार पर सचिन मेहरा से पूछताछ की गई सचिन मेहरा द्वारा बताया गया कि मेरेे द्वारा कंपनी में लगभग 45 हजार रुपये की गडबडी की गई है जिस कारण से मेरेे सीनियर अधिकारी 45 हजार रुपये जमा करने का बोल रहे थे तथा पुलिस में शिकायत करने का कह रहे थे। मैनेे अपने जूनियर सचिन पटेल निवासी आधारताल जयप्रकाश नगर से उपरोक्त विषय में चर्चा की तथा सचिन पटेल ने अपने दोस्त हर्ष विश्वकर्मा एवं आनंद श्रीवास से सचिन मेहरा की मुलाकात कराई थी, चारों ने दिनांक 11-12-2024 को विवेक कुमार केा लूटने की योजना बनाई थी एवं योजना के अनुसार हर्ष विश्वकर्मा एवं आनंद श्रीवास ने अपने एक अन्य साथी रोहित कोल के साथ दिनांक 11-12-2024 को विवेक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया तथा लूट की रकम से 80 हजार रुपये सचिन मेहरा को तथा 7 हजार रुपये सचिन पटेल को दिनांक 21-12-2024 को दे दिये। शेष राशि 69 हजार रुपये हर्ष विश्वकर्मा, आनंद श्रीवास एवं रोहित कोल ने रख लिए। प्रकरण में आरोपी सचिन मेहरा से 70 हजार रुपये एवं सचिन पटेल से 5 हजार रुपये जप्त किये गए एवं शेष राशि खर्च होना बता रहे हैं। आरोपियो को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर शेष तीन आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है तथा प्रकरण में धारा 61 बीएनएस का इजाफा किया गया है। सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी संजीवनीनगर श्री बी.डी. द्विवेदी, चौकी प्रभारी धनवंतरीनगर उप निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक ह्दय नारायण पाण्डेय, प्रधान आरक्षक रमेश पटेल, आरक्षक रजनीश यादव, मनोज मिश्रा एवं क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, अटल जंघेला, आरक्षक विनय सिंह, राजेश मिश्रा, आशुतोष की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें