Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: शातिर सटोरिये बल्लू केवट के सट्टे के अड्डे पर दबिश सट्टा खिलाते 4 सटोरिये पकड़े गये, नगदी 14 हजार 250 रूपये जप्त

Aditi News Team

Thu, May 16, 2024
शातिर सटोरिये बल्लू केवट के सट्टे के अड्डे पर दबिश सट्टा खिलाते 4 सटोरिये पकड़े गये, नगदी 14 हजार 250 रूपये जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वाले आरोपियों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) को आज दिनंाक 15-5-24 को सूचना मिली कि थाना गढा अंतर्गत एकता चौक के पास कब्रस्तान में बल्लू केवट सट्टा लिखवा रहा है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.) को सूचना की तस्दीक एवं सही पाये जाने पर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किये जाने पर पतासाजी करते हुये योजनाबद्ध तरीके से एकता चौक के पास कब्रस्तान में दबिश देते हुये सट्टा लिख रहे रवि गिरानिया उम्र 26 वर्ष निवासी न्यू शास्त्री नगर, सौरभ गिरी गोस्वामी निवासी मनकेडी बरगी नगर, उमेश झारिया उर्फ बंटी उम्र 32 वर्ष निवासी गंगा सागर गढा, राजा पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी गंगा सागर एकता चौक को पकडा गया, सटोरियों के कब्जे से नगद 14 हजार 250 रूपये एवं सट्टा पट्टी की जिल्द जिसमें अंक एवं रूपये लिखे हुये हैं, जप्त करते हुये पूछताछ की गयी तो सभी ने बल्लू केवट के कहने पर सट्टा लिखना एवं बल्लू केवट द्वारा प्रतिदिन 500 रूपये सट्टा लिखने का देना बताये। सभी के विरूद्ध थाना गढा में धारा 4 क सट्टा एक्ट , 109 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये फरार बल्लू केवट की तलाश जारी है।   *उल्लेखनीय भूमिका:-* सट्टा खिलवाने वाले सटोरियों को पकडने मे चौकी प्रभारी यादव कालोनी उप निरीक्षक सतीष झारिया, चौकी प्रभारी रामपुर श्री प्रभाकर सिंह,, तथा थाना गढा के उप निरीक्षक अनिल के नेतृत्व मे टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें