Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

एनटीपीसी गाडरवारा ने सीएसआर के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में ₹3.50 करोड़ के चिकित्सा उपकरण प्रदान किए

तीसरा पति बना रास्ते का रोड़ा, चौथा विवाह करने की नीयत से पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,

इंदौर मध्यप्रदेश में श्री दत्त देवालय अवधूत मन्दिरम् में भगवत्पाद आद्य शंकराचार्य

: रायसेन बरेली में फिरौती के लिए अपहृत मासूम को पुलिस ने 10 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर कराया सकुशल मुक्त।

Aditi News Team

Wed, Dec 18, 2024
रायसेन बरेली में फिरौती के लिए अपहृत मासूम को पुलिस ने 10 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर कराया सकुशल मुक्त SP की अगुआई में 3 एसडीओपी, 4 थाना प्रभारियों और 30 पुलिस कर्मियों ने रात भर की कड़ी मेहनत IG व DIG नर्मदापुरम ने की रात भर मॉनीटरिंग अल्टो कार, मो.सा., एयर पिस्टल और डंडे बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार ⏩ थाना बरेली में रात्रि लगभग 09.00 यह रिपोर्ट की गई कि ग्राम महेश्वर के 13 वर्षीय नाबालिग को बरेली में ट्यूशन के बाद घर जाते समय अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया है और 10 लाख रुपये फिरौती की मोबाईल काल करके माँग की जा रही है व न देने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं । ⏩ सूचना से अवगत होते ही पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम श्री मिथलेश कुमार शुक्ला एवं उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम श्री प्रशांत खरे द्वारा प्रकरण की संवेदनशीलता के आलोक में पूरी सावधानी के साथ अपहृत नाबालिग बालक को मुक्त कराने के निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डेय द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर अपहृत के परिजन से चर्चा की गई व तुरंत ही 3 टीमे गठित की गई । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे द्वारा संसाधनो का समवन्य किया गया । ⏩ तीनों टीमों का नेतृत्व एसडीओपी बरेली, एसडीओपी बाड़ी व एसडीओपी औबैदुल्लागंज कर रहे थे । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए रात्रि में ही पुलिस अधीक्षक द्वारा अपह्रत नाबलिग बालक की पतारसी पर 10,000 रूपये, डीआईजी नर्मदापुरम द्वारा 20,000 रूपये व आईजी नर्मदापुरम द्वारा 30,000 रूपये की घोषणा कर दी गई थी व पुलिस टीमों को लगातार पतारसी के लिए मार्गदर्शन देकर नेतृत्व किया गया । ⏩ घटना स्थल के आस – पास के लोगों से बात की गई, डिजिटल साक्ष्य संकलन किया गया, अपहरण कर्ताओं द्वारा फिरौती की माँग के दौरान प्रयुक्त भाषा, बोली को ध्यानपूर्वक सुना गया । अपहृत के परिजन को ढाढ़स देकर अपहर्ताओं से बातचीत फोन पर कराई गई । अपहरण कर्ताओं द्वारा नाबलिग के पिता को बाडी कस्बे के बाहर बकतरा ब्रिज के पास 10 लाख रूपये लेकर आने के लिए धमकाया गया । फिरौती की राशि में से 5 लाख रुपये देने की बात कहकर एक बैग के साथ अपहृत नाबालिग के पिता को भेजा गया । जब बताए गए स्थल पर लगभग 04.30 बजे सुबह अपहरणकर्ता बैग उठाने आया तब पहले से तैयार पुलिस टीम द्वारा बदमाश को दबोच लिया । इसके बाद बदमाश से पुलिस अधिकारियों द्वारा अपहृत बालक व अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करने पर आल्टो वाहन क्रमाँक MP 04 CZ 1775 में कुछ दूरी पर छुपे होना पता चला । जैसे ही तीनो टीमें घेराबंदी कर आल्टो कार की ओर आगे बढ़े तभी संदिग्ध अल्टो वाहन ने भागने का प्रयास किया जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया । अपहरणकर्ताओं से सहमे हुए बालक को पुलिस टीमों ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया व दो और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है । वाहन में बैठे आरोपियों के पास से एयर पिस्टल व डंडे भी बरामद किए गए हैं । घटना मे प्रयुक्त अल्टो वाहन व मोटरसायकिल की जप्ती भी की गई है । नाबालिग बालक द्वारा पूछताछ पर बताया गया है कि कोचिंग के बाहर से पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर उसे अल्टो कार में बैठाकर अपहरण कर लिया गया व उससे पिता का फोन नंबर लेकर अपहरण करने वालों ने जान से मारने की धमकी देकर पिता से 10 लाख रुपए की माँग की गई है । ⏩ अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी एवं नाबालिग की सकुशल वापसी पर स्थानीय आमजन द्वारा हर्ष व्यक्त कर टीम की कार्यवाही की तारीफ की गई है । माननीय मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल म.प्र. शासन की तरफ से विधानसभा क्षेत्र बरेली में पुलिस टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु 50,000 रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है ।    

Tags :

जरूरी खबरें