Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं

लाइसेंस निरस्त कर दर्ज कराएं एफआईआर,कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

: नाबालिक बालिकाओ को फोन देकर प्रेम प्रसंग में फंसाकर शारीरिक शोषण करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया  तथा दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को डिटेन किया 

Aditi News Team

Fri, Feb 21, 2025
नाबालिक बालिकाओ को फोन देकर प्रेम प्रसंग में फंसाकर शारीरिक शोषण करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया  तथा दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को डिटेन किया  राजस्थान  ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वृत्ताधिकारी वृत्त मसुदा के निकट सुपरविजन में करण सिंह पुलिस निरीक्षक/ थानाधिकारी थाना विजयनगर ममय टीम द्वारा नाबालिक बालिकाओ को फोन देकर प्रेम प्रसंग में फंसाकर शारीरिक शोषण करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया  तथा दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को डिटेन करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आपको बताने की घटना कुछ छइस प्रकार है कि दिनांक 16 फरवरी 2025 को प्राथी गण तीन नाबालिक बालिकाओं के परिजनों ने पुलिस थाना विजयनगर पर उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की कि आरोपियों द्वारा हमारी नाबालिक बालिकाओं को चाइनी मेड  छोटा मोबाइल फोन दिया जाकर बातचीत करने और अन्य सहेलियों से बातचीत करवाने का दबाव बना रहे हैं और शारीरिक शोषण कर रहे हैं । जिस पर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले पंजीबद्ध दर्ज कर विशेष टीम गठित करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर पुलिस जांच में जुटी। पुलिस ने मुखबिर के माध्यम से आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करते हुए लुकमान,शोएब मंसूरी, अरमान, रिहान मोहम्मद, साहिल कुरेशी को गिरफ्तार कर दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को डिटेन कर आरोपी गणों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम द्वारा  आरोपियों को पकड़ने में विजयनगर थाने व आसपास के थाने एवं ब्यावर के पुलिस अधिकारियो का विशेष सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें