: थाना गोटेगांव पुलिस की गिरफ्त में दो अवैध गांजे के कारोबारी, लगभग 1 लाख कीमत की 10 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त।
Aditi News Team
Sun, Mar 30, 2025
अवैध मादक पदार्थ के नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,
थाना गोटेगांव पुलिस की गिरफ्त में दो अवैध गांजे के कारोबारी,
लगभग 1 लाख कीमत की 10 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त।
उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है।
थाना गोटेगांव पुलिस की गिरफ्त में दो अवैध गांजे के कारोबारी, लगभग 1 लाख कीमत की 10 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त -संक्षिप्त विवरण दिनांक 28.03.2025 को थाना गोटेगांव पुलिस टीम के भ्रमण के दौरान रेल्वे फाटक गोटेगांव पास रेल्वे ट्रेक के किनारे थोडी दूर पर कच्ची रोड पर पेड के नीचे 01 महिला एवं एक पुरूष जो ट्राली बैग एवं एक बोरी लिये खडे थे जो पुलिस को देखकर ट्राली बैग एवं बोरी को छुपाने लगे एवं पुलिस के पास जाने पर दोनों भागने लगे तब पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को गवाहों के समक्ष पकडकर तलाशी लेने पर ट्राली बैग एवं बोरी में 05-05 नग पैकेट मे लिपटा सूखा पत्ती जैसा पदार्थ जप्त हुआ जिसे पूछने पर दोनो ने गांजा होना स्वीकार किया है एवं परीक्षण पर गांजा होने की पुष्टि हुई अतः गोटेगांव पुलिस के द्वारा विस्तृत पूंछताछ करने पर दोनो आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 10 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया एवं विधिवत कार्यवाही कर उक्त दोनो आरोपियों (1) चंदन पिता गोपाल लोधी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पोनिया थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर (2) श्रीमति रेखा पति हेमराज बाल्मीक उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कठौतिया थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इनकी रही मुख्य भूमिका -अनु. अधिकारी पुलिस, गोटेगांव श्रीमति भावना मरावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, गोटेगांव श्री प्रदीप सराफ, उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, वरिष्ठ आरक्षक पंकज, आरक्षक नितिन, आरक्षक सुमित, म.आरक्षक दिव्यानी सिंह राजपूत सायबर सेल नरसिंहपुर से प्रधान आरक्षक देवेन्द्र, आरक्षक नीरज डेहरिया की मुख्य भूमिका रही।
Tags :