Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं

लाइसेंस निरस्त कर दर्ज कराएं एफआईआर,कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

: नरसिंहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,थाना करेली पुलिस की गिरफ्त में दो अवैध शराब के कारोबारी, 6 पेटी देशी शराब एवं एक तीन पहिया वाहन जप्त

Aditi News Team

Sun, Feb 23, 2025
नरसिंहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,थाना करेली पुलिस की गिरफ्त में दो अवैध शराब के कारोबारी, 6 पेटी देशी शराब एवं एक तीन पहिया वाहन जप्त उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। थाना करेली पुलिस की गिरफ्त में दो अवैध शराब के कारोबारी, 6 पेटी देशी शराब एवं एक तीन पहिया वाहन जप्त -अभियान के तहत पुलिस थाना करेली जिला नरसिंहपुर के अन्तर्गत दिनांक 22.02.2025 को आरोपी रामसिंह नोरिया पिता जगदीश नौरिया उम्र 27 साल निवासी अंडिया, थाना स्टेशनगंज, जिला नरसिंहपुर तथा आरोपी प्रदीप पिता रामप्रसाद नौरिया उम्र 29 साल निवासी बरमान खुर्द को गिरफ्तार किया गया है तथा इनके कब्जे से 04 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं 02 पेटी देशी मदिरा मशाला कुल 300 पाव शराब व घटना प्रयुक्त आटो क्र. एम.पी. 49 आर. 1879 जप्त किया गया है। आरोपियो के विरूद्ध के अप.क्र. 158/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपियो को माननीनय न्यायालय नरसिंहपुर पेश किया गया है। कार्यवाही मे महत्वपूर्ण भूमिका - उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी करेली, निरीक्षक सुभाष बघेल, उनि विजय धुर्वे, आर. सचिन लोधी, आर. सुदीप बगरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें