Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: नरसिंहपुर,थाना कोतवाली अंतर्गत 03 पेटी अंग्रेजी शराब एवं 04 पेटी देशी शराब कुल 07 पेटी शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार।

Aditi News Team

Thu, Apr 24, 2025
नरसिंहपुर अवैध शराब के कारोबार के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, थाना कोतवाली अंतर्गत 03 पेटी अंग्रेजी शराब एवं 04 पेटी देशी शराब कुल 07 पेटी शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जाकर मुस्तैदी के साथ अवैध कारोबारियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की पतासाजी कर उनकी लगातार धरपकड की जा रही है। 🔹थाना कोतवाली अंतर्गत 03 पेटी अंग्रेजी शराब एवं 04 पेटी देशी शराब कुल 07 पेटी शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार -मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी अनुज उर्फ मोनू राय को अभिरक्षा में लेकर उसके घर की तलाश ली गयी जो उसके घर नीचे वाले कमरे में बाथरूम के ऊपर तरफ से एक पेटी सिग्नेचर शराब की, एक पेटी नंबर वन विस्की की, एक पेटी मैगडावल्ड विस्की, ऊपर वाले कमरे की तलाशी लेने पर पलंग की नीचे 02 पेटी देशी प्लेन शराब की एवं 02 पेटी मसाला मदिरा की इस प्रकार 03 पेटी अंग्रेजी शराब की एवं 04 पेटी देशी मदिरा की कुल 07 पेटी शराब कीमती 60000/- रूपये की जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया एवं आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 329/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है एवं उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। 🔹 कार्यवाही में सराहनीय भूमिका -उक्त आरोपी की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे, उनि मनीष मरावी, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, आरक्षक प्रहलाद माधवे, आरक्षक पंकज सिंह राजपूत, आरक्षक रोहित चन्पुरिया, महिला आरक्षक योगिता एवं नगर रक्षा समिति सदस्य शिवम मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें