Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

परिस्थितियों की लहरों पर तैरना सीखें, निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

सातुड़ी तीज पर घर-घर हुई पूजा

भाजपा नेताओं को स्मरण पत्र सौंप आज से अभियान की होगी शुरुआत

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 45 में ,चरनोई भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने , बेलगाम डंफरो से होने वाले गौ वंशों की मौतों के लिए

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा एक अवैध 0.32 बोर देशी रिवाल्वर रखे आरोपी को किया गिरफ्तार,

Aditi News Team

Sun, Mar 31, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा एक अवैध 0.32 बोर देशी रिवाल्वर रखे आरोपी को किया गिरफ्तार, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर श्री अमित कुमार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री नागेन्द्र पटेरिया द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आदर्श आचार संहिता के नियमानुसार पालन हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। घटनाक्रमः-इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 30/03/2024 को थाना प्रभारी गाडरवारा उमेश तिवारी एवं पुलिस टीम द्वारा रंगपंचमी कानून व्यवस्था कस्बा भ्रमण ड्यूटी के विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चीचली रेल्वे फाटक के पास गाडरवारा में मरघटा निवासी सोहेल खान अपने हाथ में देशी रिवॉल्वर लहरा रहा है,जिससे लोग भयभीत हो रहे है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर गिरफ्त में लिया गया । पूछताछ पर जिसने अपना नाम *सोहेल उर्फ शोहेब उर्फ फग्गो पिता नईम उर्फ नहीम खान उम्र 21 वर्ष निवासी मरघटा मोहल्ला विवेकानंद वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर* का होना बताया । संदेही की समक्ष गवाहान सोहेल उर्फ शोहेब उर्फ फग्गो खान के कब्जे से *एक अवैध 0.32 बोर देशी रिवाल्वर कीमती करीबन 10,000 रुपए* जप्त कर कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी को समक्ष गवाहान विधिवत गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरूद्ध थाना गाडरवारा में आयुध अधिनियम की संगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पूर्व आपराधिक रिकार्ड-अवैध फायर आर्म्स रखे आरोपी सोहेल उर्फ शोहेब उर्फ फग्गो पिता नईम उर्फ नहीम खान उम्र 21 वर्ष निवासी मरघटा मोहल्ला विवेकानंद वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर,क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है । जिसके विरूद्ध थाना गाडरवारा में आमजन के साथ गंदी गालियाँ देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने,घर में घुसकर चोरी करने,अवैध शराब रखने एवं अवैध हथियार रखने के कुल 09 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है ।   आरोपीः- सोहेल उर्फ शोहेब उर्फ फग्गो पिता नईम उर्फ नहीम खान उम्र 21 वर्ष निवासी मरघटा मोहल्ला विवेकानंद वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर जप्तीः- एक अवैध 0.32 बोर देशी रिवाल्वर कीमती करीबन 10,000 रुपए आरोपीगण की गिरफ्तारी एवं जप्ती कार्यवाही करने में रही इनकी मुख्य भूमिका:- विशेष योगदानः-एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की गई उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश तिवारी के साथ,वरिष्ठ आरक्षक चेतन,वरिष्ठ आरक्षक कमलेश,आरक्षक बालकिशन रघुवंशी,   संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक श्रीराम रघुवंशी,वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी,आरक्षक ऐश्वर्य वेंकट की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें