Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

छिंदवाड़ा जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

: उप्र.के सोनभद्र में 9 महिलाओं से धोखे से शादी करने वाला शातिर राजन सिंह गहलोत पुलिस हिरासत में

Aditi News Team

Sun, Mar 23, 2025
उप्र.के सोनभद्र में 9 महिलाओं से धोखे से शादी करने वाला शातिर राजन सिंह गहलोत पुलिस हिरासत में  उप्र.के सोनभद्र में 9 महिलाओं को धोखा देने वाला राजन सिंह गहलोत गिरफ्तार हो गया है। यह नटवरलाल खुद को सरकारी अफसर बताकर बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक स्कूलों की महिला टीचरों को धोखे में रखकर शादी करता था। आरोपी उनके नाम से भारी भरकम बैंक लोन निकलवा कर फरार हो गया था। जांच में सामने आया कि, ऐसा वह कई महिलाओं के साथ कर चुका है। एक महिला इस नटवरलाल की खोज में सोनभद्र पहुंची और हकीकत जानने के बाद मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। महिला ने बताया कि शख्स अब तक 9 शादियां कर चुका है। राबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंची एक शिक्षिका समेत 3 महिलाओं ने राजन सिंह गहलोत पर झांसे में रखकर शादी करने का आरोप लगाया है। सभी महिलाओं ने एक ही व्यक्ति को अपना पति बताया है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि सहिजन गांव निवासी राजन गहलोत ने अलग-अलग जगहों की महिलाओं से शादी कर फंसाया है। शिक्षिका ने बताया कि वह संतकबीर नगर में असिस्टेंट टीचर के पद पर काम कर रही है। इसी बीच मेरे पिता के एक परिचित के संपर्क मे आने के बाद राजन गहलोत ने बनारस विश्वनाथ मंदिर पर अन्नपूर्णा देवी के मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद व्यक्ति ने कुछ दिनों बाद बच्चे की पढ़ाई और लखनऊ में जमीन लेने के लिए उसके नाम पर तीन बार में करीब 41 लाख रुपये लोन भी निकलवाया। इसके बाद ट्रांसफर ललितपुर में होने की बात कहकर वो चला गया। फिर घर आना-जाना भी बंद कर दिया। कुछ महिलाओं से राजन की पहचान शादी डॉट कॉम से हुई थी। खुद को आबकारी अधिकारी बताकर वह महिलाओं को लूटने का काम करता था। महिलाओं का कहना कि, उन्होंने राजन के खिलाफ शिकायत करने की कोशिश की थी लेकिन कभी एक्शन नहीं लिया गया तो कभी राजन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अब तक दो महिलाएं मीडिया के सामने आई हैं। इनके राजन से बच्चे भी हैं। वहीं कुछ ने कैमरे के सामने आने या बयान देने से इंकार कर दिया है।

Tags :

जरूरी खबरें