Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने पहले घर गिराया, फिर पीछा करने वाले बाइक सवार को रौंदा,

नरसिंहपुर कलेक्टर को जांच कर 4 सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश, शिकायत पर लिया संज्ञान

Kia Seltos कार में बना रखा था तस्करी का गुप्त ठिकाना, दो गिरफ्तार,25 सोने के बिस्कुट बरामद हुए

112पुलिस वाहन ने त्वरीत पहूचाया अस्पताल,कटनी रेफर बरतला में रात्री 9 बजे को हुई घटना, परिवार में मचा हड़कंप

कुण्डलपुर में24 नवंबर को भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित

: पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत, ईंट से कुचला सिर, शव पर बैठी; पुलिस पहुंची तो भेजा निकालकर फेंका...!! "रोजा के हथौड़ा गांव में हुई वीभत्स घटना,पत्नी से पानी मांगने पर हुआ था विवाद"

Aditi News Team

Fri, Aug 9, 2024
पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत !! https://youtu.be/Q1UFpIZ8hL8?si=swzXsqc4wE_m1Kjz ईंट से कुचला सिर, शव पर बैठी; पुलिस पहुंची तो भेजा निकालकर फेंका...!! "रोजा के हथौड़ा गांव में हुई वीभत्स घटना,पत्नी से पानी मांगने पर हुआ था विवाद" उप्र. के शाहजहांपुर में पति ने पत्नी से पानी मांगा तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने पति की ईंट से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी !! महिला सिर पर तब तक प्रहार करती रही जब तक मृत्यु नहीं हो गई। पुलिस पहुंची तो सावित्री शव के ऊपर बैठी थी और पति के सिर से भेजा निकालकर फेंक रही थी !! पानी मांगने पर हुए विवाद में महिला ने पति की ईंट से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद वह शव पर बैठ गई !! पुलिस पहुंची तो उसके सामने कुचले हुए सिर से भेजा निकालकर फेंक दिया। महिला को हिरासत में ले लिया गया है !! रोजा के हथौड़ा गांव निवासी सत्यपाल स्टेडियम में चौकीदार थे। उनका अक्सर पत्नी सावित्री से किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था !! गुरुवार अपराह्न लगभग तीन बजे सत्यपाल ने खाना खाने के बाद सावित्री से पानी मांगा तो वह उनसे झगड़ने लगी। दोनों घर से बाहर आए तो उनमें मारपीट होने लगी !! इस बीच सावित्री ने ईंट उठाकर पति के सिर पर मार दी, जिससे वह लड़खड़ाकर गिर गए। वह उनके सिर पर तब तक प्रहार करती रही, जब तक मृत्यु नहीं हो गई !! पुलिस पहुंची तो सावित्री शव के ऊपर बैठी थी और पति के सिर से भेजा निकालकर फेंक रही थी ! उसे किसी तरह काबू में करके थाने ले जाया गया !! क्या बोले एएसपी सिटी? एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि सत्यपाल की शादी को 18 वर्ष से अधिक समय हो गया था। वह शराब पीते थे, जिस कारण अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था !! दोनों बच्चे कुछ दूर स्थित दूसरे घर में दादी के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि जिस तरह से महिला ने शव के साथ क्रूरता की है। उससे वह मानसिक बीमार भी लग रही है। पूछताछ की जा रही है !!

Tags :

जरूरी खबरें