Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

छिंदवाड़ा जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

: महिला ने गलत नजर रखने वाले अपने ही ससुर की बल्ले से पीट -पीटकर की हत्या

Aditi News Team

Sun, Mar 23, 2025
महिला ने गलत नजर रखने वाले अपने ही ससुर की बल्ले से पीट -पीटकर की हत्या  https://youtu.be/RojCgGnhqRk?si=asRgwcYb6sjlZ9Hr उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला ने पहले अपने ससुर को न्यूड किया फिर बल्ले से पीट -पीटकर उसकी जान ले ली। इस घटना के दौरान महिला ने अपने दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर टीवी की आवाज बढ़ा दी थी, जिससे उन्हें बुजुर्ग की चीखें सुनाई न दें। उत्तरप्रदेश की यह घटना दिल दहला देने वाली है। बताया जा रहा है कि, गाजियाबाद में पुत्रवधु (बेटे की पत्नी) आरती ने गलत नजर रखने वाले अपने ससुर पाती सिंह (64 साल) की क्रिकेट के बल्ले से पीट–पीटकर हत्या कर दी है। पाती सिंह के बेटे की कोरोना में मृत्यु हो चुकी है। फ्लैट में वो अपनी पुत्रवधु, उसके बच्चों संग रहता था। बहु का आरोप है कि, उसका ससुर उससे अक्सर छेड़छाड़ करता था। मृतक पाती सिंह स्वास्थय एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से रिटायर्ड है। देर रात पुलिस इस मामले की सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी बहु ने यह भी बताया कि, उसके ससुर के कई महिलाओं से संबंध थे। वह महिलाओं को रात के समय घर पर बुलाता था।
मामला गाजियाबाद के कविनगर के गोविंदपुरम डी ब्लॉक की है। शुक्रवार रात अपने बच्चों को सेकेंड फ्लोर में लॉक कर आरती अपने ससुर के कमरे में गई। यहां कमरा अंदर से बंद कर आरती ने पहले अपने ससुर के कपड़े उतारे उसके बाद क्रिकेट बैट से तब तक वार किए जब तक बुजुर्ग की जान नहीं चली गई। अपने ससुर को मौत के घात उतारने के बाद वह अपने बच्चों के पास आ गई। इसी मकान में रहने वाले किराएदार को जब कमरे से खून निकलता दिखाई दिया तो उसने पुलिस को कॉल किया। आरती ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया और बताया कि, उसका ससुर उस पर गलत नजर रखता था, अश्लील हरकतें करता था। जब उससे सहन नहीं हुआ तो उसने अपने ससुर की हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है। वहीं इस पूरे मामले में बहू ने कहा कि इज्जत बचाने के लिए डंडा उठाया था पहले भी शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की  गाज़ियाबाद मे बुजुर्ग पाती सिंह की हत्या के मामले मे पुत्रवधु आरती को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरती ने कहा उसने अपनी इज़्ज़त बचाने को डंडा उठाया था। ससुर बुरी नजर रखता था, पति की मौत के बाद उसे छेड़ता था। पहले पुलिस को शिकायत दी कोई कार्रवाई नहीं हुई, बाद में घर से निकल दिया गए।कोर्ट के आदेश पर घर में दोबारा दाखिल हुई, ससुर की अश्लीलता नहीं रुकी, घटना वाले दिन भी अर्धनग्न ससुर ने उसे झाड़ू लगाते वोट पीछे से दबोच लिया था।  

Tags :

जरूरी खबरें