कोतवाली पुलिस की गौवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई : कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी
Aditi News Team
Thu, Aug 20, 2026
कोतवाली पुलिस की गौवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
♦️ कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार
♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी तैयारी
सिवनी।पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा तथा SDOP सिवनी श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गौवंश तस्करी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।
*घटना का विवरण:*
रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक कार में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर चौरई से सिवनी होते हुए नागपुर के कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर बैनगंगा नदी, लखनवाड़ा एवं बम्होड़ी के मध्य सड़क पर नाकाबंदी की गई।
लगभग 04:00 बजे मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की मारुति सुजुकी SX4 कार क्रमांक MH01AL5374 आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, जिसे पीछा कर रोका गया। अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी भाग गया, जबकि कार चालक को मौके पर पकड़ा गया।
*जप्ती एवं बरामदगी:*
वाहन की तलाशी में कार की डिक्की से 06 नग गौवंश बरामद हुए। गौवंश के गले, मुंह एवं पैरों को रस्सियों से बांधकर अत्यंत क्रूरता एवं निर्दयतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। वाहन में चारा, भूसा, पानी एवं प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं थी।
*जप्त संपत्ति:*
1.परिवहन में प्रयुक्त कार: मारुति सुजुकी SX4, क्रमांक MH01AL5374 - कीमत लगभग 9,00,000/- रुपये
*आरोपी:*
ईशाक पिता बब्लू टाण्डी, उम्र 23 वर्ष, निवासी यशोधरा बुद्ध विहार के पास, कामगार नगर, कामठी, थाना नया कामठी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)
01 अन्य आरोपी फरार, जिसकी तलाश की जा रही है।
*वैधानिक कार्रवाई:*
आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 9, मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 6, 7, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192, 184 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
*गौवंश एवं वाहन का संरक्षण:*
जप्त किए गए 06 गौवंश को पुलिस सुरक्षा में दयोदय जीव रक्षा संस्थान, बींझावाड़ा में सुरक्षित रखवाया गया है। जप्त वाहन को रक्षित केन्द्र, सिवनी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
*सराहनीय भूमिका:*
इस कार्रवाई में निरीक्षक श्री सतीश तिवारी, सउनि प्रमोद मालवी, प्र.आर. सुधीर डहेरिया, प्रदीप चौधरी, आर. लोकेश सरयाम, गंगाप्रसाद राहंगडाले, मुकेश नवरेती, प्रतीक बघेल एवं चीता मोबाइल स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि गौवंश के अवैध परिवहन एवं पशुओं के प्रति क्रूरता करने वालों के विरुद्ध सिवनी पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
---
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी