Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

श्रीमती राधा अहिरवार के नेतृत्व में 37 दिनों के धरने के विरोध में जनपद चीचली के गेट पर डाला ताला

आधी रात को घर से लापता हुआ 2 साल का मासूम, 3 घंटे बाद संदिग्ध हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

नरसिंहपुर: तेंदूखेड़ा के काचरकोना गांव से दिल दहला देने वाली वारदात : आधी रात को घर से लापता हुआ 2 साल का मासूम, 3 घंटे बाद संदिग्ध हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

Aditi News Team

Tue, Aug 18, 2026

नरसिंहपुर: तेंदूखेड़ा के काचरकोना गांव से दिल दहला देने वाली वारदात।

आधी रात को घर से लापता हुआ 2 साल का मासूम,

3 घंटे बाद संदिग्ध हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी।

रात करीब 12 बजे अचानक बिस्तर से लापता हुआ 2 साल का मासूम बच्चा।

परिजनों और ग्रामीणों की खोजबीन के 3 घंटे बाद पास के मकान में मिला शव।

पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा स्थित काचरकोना गांव से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 12 बजे महज 2 साल का मासूम बालक अचानक अपने घर से लापता हो गया। बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने फौरन आसपास तलाश शुरू की। करीब 3 घंटे की कड़ी खोजबीन के बाद मासूम का शव घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक निर्मित मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।

शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है और हंसते-खेलते परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया

तेंदूखेड़ा एसडीओपी

जरूरी खबरें