थाना भेड़ाघाट अंतर्गत सरिया चुराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार : चुराये हुये सरिया के 27 बंडल कीमती 2 लाख रूपये के तथा परिवहन मे प्रयुक्त लोडिंग वाहन जप्त
Aditi News Team
Mon, Jun 8, 2026
थाना भेड़ाघाट अंतर्गत सरिया चुराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
चुराये हुये सरिया के 27 बंडल कीमती 2 लाख रूपये के तथा परिवहन मे प्रयुक्त लोडिंग वाहन जप्त
नाम पता गिरफ्तार आरोपी -
(1) सोनू काछी पिता ब्रजलाल काछी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पड़वार खेरमाई मोहल्ला थाना बरेला
(2) लेखराम उर्फ गुड्डू पटेल पिता स्व. चन्दू लाल पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी प्रताप वार्ड पनागर थाना पनागर हाल ओमप्रकाश अग्रवाल की कंपनी ग्राम तेवर थाना भेड़ाघाट
(3) चेतराम यादव पिता स्व. शंकर लाल यादव उम्र 38 वर्ष निवासी लम्हेटी थाना तिलवारा हाल आदिनाथ स्टील्स परिसर ग्राम तेवर थाना भेड़ाघाट
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नकबजनी, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ तथा उनके गुजर बसर की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया और घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मसरूका की बरमदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी भेडाघाट श्री कमलेश चौरिया के नेतृत्व में थाना भेडाघाट की टीम द्वारा सरिया चोरी की घटना खुलासा कर आरोपियो को गिरफ्तार करते हुये चुराये हुये सरिया कीमती 2 लाख रूपये के जप्त किये गये है।
घटना विवरण - थाना भेड़ाघाट में दिनंाक 6-6-26 की रात कमलेश अवस्थी उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम सिलुआ झांसी थाना सिहोरा वर्तमान पता पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लगभग 10 वर्ष से आदिनाथ स्टील्स ग्राम तेवर में मैनेजर के पद पर कार्यरत है, दिनंाक 27-4-26 को वह आदिनाथ स्टील्स में कार्य देख रहा था उसे लगातार स्टील्स के कैम्पस में रखे लोहे की सरिया के बंडल कम होते दिखे। दिनंाक 3-6-26 को केम्पस में रखे लोहे के सरिया के बंडलों की गिनती करने पर 90 बंडल सरिया कम पाये गये जिसकी जानकारी मालिक अशोक कुमार जैन को दी। कोई अज्ञात चोर आदिनाथ स्टील्स केम्पस से 90 बंडल लोहे के सरिया चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना के सीसीटीव्ही खंगाले गये एवं विश्वसनीय मुखबिरों को लगाया गया। दौरान विवेचना के विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर भेडाघाट चौक के पास दबिश देते हुये (1) सोनू काछी पिता ब्रजलाल काछी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पड़वार खेरमाई मोहल्ला थाना बरेला ,(2) लेखराम उर्फ गुड्डू पटेल पिता स्व. चन्दू लाल पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी प्रताप वार्ड पनागर थाना पनागर हाल ओमप्रकाश अग्रवाल की कंपनी ग्राम तेवर थाना भेड़ाघाट, (3) चेतराम यादव पिता स्व. शंकर लाल यादव उम्र 38 वर्ष निवासी लम्हेटी थाना तिलवारा हाल आदिनाथ स्टील्स परिसर ग्राम तेवर थाना भेड़ाघाट अभिरक्षा मे लेकर थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर तीनों ने सरिया के बंडल चोरी करना स्वीकार किये एवं चुराये हुए सरिया के बंडलों में से कुछ सरिया के बंडल कबाड़ियों को बेचना बताते हुये शेष बचे सरिया के बंडलो को ध्यान केंद्र धुंआधार के पहले जंगल में पिकअप गाड़ी में लोड करके रखना बताये आरोपियों की निसादेही पर ध्यान केंद्र धुंआधार के पहले जंगल में दविश दी गई जहां पिकअप वाहन में चोरी के सरिया के बंडल लोड मिले तीनों आरोपी के कब्जे से 27 बंडल सरिया कीमती लगभग 2 लाख रुपये के तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त करते हुए आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
उल्लेखनीय भूमिका - सरिया के बंडल चुराने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराये हुये सरिया के बंडल, परिवहन मे प्रयुक्त लोडिंग वाहन सहित जप्त करने में प्रधान आरक्षक राजेश धुर्वे, आरक्षक संतोष जाट, अरविंद, अंकित की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय