Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

सिवनी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा : कत्लखाने जा रहे 30 गौवंश को मुक्त कराए, ट्रक जब्त

Aditi News Team

Mon, Jun 8, 2026

सिवनी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: कत्लखाने जा रहे 30 गौवंश को मुक्त कराए, ट्रक जब्त

पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने गोवंश अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की।

दिनांक 08.06.2026 को मुखबिर सूचना पर छिंदवाड़ा रोड बायपास ब्रिज के ऊपर घेराबंदी कर एक आईसर ट्रक क्रमांक MH29BE6477 (यवतमाल) को रोका गया। ट्रक की तलाशी में कुल 30 नग गौवंश – 08 नग नाटे एवं 22 नग गाय – क्रूरता पूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे थे। पुलिस को देखकर अज्ञात आरोपी रात्रि में अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।

सभी गौवंशों का पशु चिकित्सक से चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के पश्चात दयोदय गौशाला, बीझावाड़ा में सकुशल सुपुर्द कर जमा कराया गया। प्रयुक्त आईसर वाहन को जब्त कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल स्टाफ:

थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, एसआई राजेश शर्मा, एएसआई देवेंद्र जायसवाल (साइबर सेल), आरक्षक प्रतीक बघेल, रविंद्र सिंह, सौरभ सिंह, लोकेश, संतोष साहू, रत्नेश।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सिवनी पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी

जरूरी खबरें