Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

सेवा, संस्कृति और खेलकूद की रही धूम

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

ऑनलाइन परख ऐप पर दर्ज होगी निरीक्षण रिपोर्ट

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल से साईंखेड़ा को मिली बड़ी सौगात : 4 नए डीपी ट्रांसफार्मर एवं केबल सुधारीकरण कार्य शुरू

Aditi News Team

Sun, May 31, 2026

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल से साईंखेड़ा को मिली बड़ी सौगात,

4 नए डीपी ट्रांसफार्मर एवं केबल सुधारीकरण कार्य शुरू

साईंखेड़ा। नगर की विद्युत व्यवस्था को मजबूत एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ किया गया है। नगर के वार्ड क्रमांक 1, 5, 8 एवं 15 में विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए 4 नए डीपी ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही विद्युत केबल सुधारीकरण के लिए स्वीकृत 10 लाख रुपये की राशि से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

रविवार को वार्ड स्थित खिरका मोहल्ला में नई हैवी विद्युत केबल लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। लंबे समय से इस क्षेत्र के नागरिक बिजली के जर्जर तारों के कारण परेशान थे। आए दिन तार टूटने की घटनाएं होने से न केवल विद्युत आपूर्ति बाधित होती थी, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था। क्षेत्रवासियों द्वारा इस समस्या की शिकायत नगर परिषद एवं विद्युत विभाग से लगातार की जा रही थी।

माननीय मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रयासों से स्वीकृत इस कार्य के शुरू होने पर नागरिकों ने राहत की सांस ली है। नए डीपी ट्रांसफार्मरों की स्थापना से संबंधित वार्डों में ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त होगी, जिससे बार-बार होने वाले विद्युत व्यवधानों में कमी आएगी। वहीं नई हैवी केबल लाइन से विद्युत व्यवस्था अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनेगी।

जानकारी के अनुसार नगर के मुख्य मार्गों एवं आवश्यकता वाले क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से नवीन केवलीकरण का कार्य विद्युत विभाग द्वारा किया जाएगा, जिससे पूरे नगर की विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कीरत सिंह पटेल, नगर परिषद सभापति एवं पार्षद ओमप्रकाश पटेल तथा भाजपा कार्यकर्ता मनजीत पटेल उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी विकास कार्यों की गति बनी रहेगी।

क्षेत्र के नागरिकों ने माननीय मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी तत्परता एवं जनहितैषी सोच के कारण नगर की वर्षों पुरानी बिजली संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो रहा है। नागरिकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों के माध्यम से नगर को नई सौगातें मिलती रहेंगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह

जरूरी खबरें