गाडरवारा में सदाबहार सुमधुर गीतों की स्वरांजलि देकर मनाई : स्वर सम्राट मोहम्मद रफी साहब की 46 वीं पुण्य तिथि
Aditi News Team
Sat, Aug 1, 2026
सदाबहार सुमधुर गीतों की स्वरांजलि देकर मनाई ,
स्वर सम्राट मोहम्मद रफी साहब की 46 वीं पुण्य तिथि
हिंदी फिल्म संगीत जगत स्वर सम्राट अमर गायक मोहम्मद रफी साहब की पुण्यतिथि के अवसर पर, प्रेम कोरी पटेल वार्ड के निज निवास पर, तराना म्यूजिकल ग्रुप द्वारा उनके गए समधुर तराने गाकर समां बांधा गया।
सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा एवं रफी साहब के छायाचित्र पर तिलकवंदन पुष्प अर्चन दीपप्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ शिरडी वाले साई बाबा प्रेम कोरी ,मोहम्मद रफी तू बहुत याद आया विनोद पटेल,क्या देखते हो सूरत तुम्हारी कृतिका नोरिया नरेश कौरव ,अकेले हैं चले आओ भूपेंद्र कौरव,मुझे इश्क है तुझी से राजेश गुप्ता,ओ दुनिया के रखवाले माग्रेसी संगीत विद्यालय के संगीता आचार्य चित्रदीप दुबे , वादा करले साजना खुश्बू प्रजापति प्रेम कोरी ,आने से उसके आए बहार राधेश्याम विश्वकर्मा,बहारों फूल बरसाओ राजा साहू कामती,जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा खुशबू प्रजापति भूपेंद्र कौरव, याद न जाए बीते दिनों की दारा सिंह चौहान, ये रेशमी जुल्फें ये शरबती आंखें अज्जू चौहान ने प्रस्तुत किये ।
इसी प्रकार कार्यक्रम में दिल का सूना साज तराना ढूंढेगा मुझको मेरे बाद जमाना ढूंढेगा ,तुम मुझे यूं भुला न पाओगे, मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा मिल गया होता, तुझको पुकारे मेरा प्यार ,परदेशियों से ना अखियां मिलाना ,आते जाते हुए मैं सबपे नजर रखता हूं , खुदा भी आसमाँ से जब जमीं पर देखता होगा , बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा , ,छुप गए सारे नजारे ओए क्या बात हो गई,क्या मिलिए ऐसे लोगों से गीतो की सुमधुर प्रस्तुतियां दी गईं । कार्यक्रम देर रात्रि तक चला और दर्शकों श्रोताओ ने करतल ध्वनि से तालियाँ बजाकर गायक कलाकारों का उत्साह वर्धन किया । दर्शकों और श्रोताओ में आर आई अमोल कुमार बबेले ,कैलाश अहिरवार, सतीश अहिरवार, अबरार खान ,लकी साहू ने करतल ध्वनि से तालियाँ बजाकर गायक कलाकारों का उत्साह वर्धन किया, साउंड सिस्टम में विशेष सहयोग राहुल कोरी ,जयदीप कोरी ,ऋषभ कोरी ,राघव कोरी ने भी अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये। तराना म्यूजिकल ग्रुप गाडरवारा, फिल्म जगत के सभी कलाकारों के जन्म दिवस एवं पुण्यतिथि के अवसर पर इसी प्रकार के कार्यक्र हमेशा आयोजित करता रहता है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
स्वर सम्राट मोहम्मद रफी साहब
तराना म्यूजिकल ग्रुप