Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

विघिविवादित बालक सहित 2 वाहन चोर गिरफ्तार : चुराये हुये 5 दुपहिया वाहन कीमती 6 लाख रूपये के जप्त

Aditi News Team

Tue, Jul 28, 2026

विघिविवादित बालक सहित 2 वाहन चोर गिरफ्तार

चुराये हुये 5 दुपहिया वाहन कीमती 6 लाख रूपये के जप्त

नाम पता गिरफ्तार आरोपी-

1- फैजान उर्फ तोता पिता महमूद अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी सीढी के पास निवासी सीढी के पास अंसार नगर नई बस्ती गोहलपुर

2- 16 वर्षिय विधिविवादित बालक

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री उदयभान बागरी के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी प्रभारी हनुमानताल श्री सुभाषचंद बघेल के नेतृत्व मे टीम द्वारा अपचारी बालक सहित 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 5 दुपहिया वाहन कीमती 6 लाख रूपये के जप्त किये गये है।

थाना हनुमानताल मे दिनॉक 27-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गोहलपुर का रहने वाला तोता उर्फ फैजान चोरी की मोटर साईकिल लेकर घूम रहा है जो सिन्धी केम्प के पास खडा है मुखबिर की सूचना पर सिन्धी केम्प मथुरा सेठ की बाडी के पास दबिश दी जहॉ तोता उर्फ फैजान एक मोटर साईकिल लेकर ख़डा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना पूरा नाम तोता उर्फ फैजान पिता महमूद अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी सीढी के पास अंसार नगर नई बस्ती गोहलपुर बताया जिससे ली हुई मोटर साईकिल के संबंध मे पूछताछ करने पर मोटर साईकिल के कोई दस्तावेज न होना बताया , मोटर सायकिल चोरी की होने के संदेह पर सघन पूछताछ करने पर उक्त मोटर साईकिल कटंगी बाईपास से चुराना स्वीकार किया । तोता उर्फ फैजान के थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर 1 मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्ड़र गोरखपुर से, एवं 1 एक्टिवा प्रेमसागर से तथा एक ग्रे कलर की एक्टिवा बस स्टेण्ड से चोरी कर कब्रिस्तान मे दादा दरबार के आगे दीवार के किनारे छिपाकर खडी करना बताया ।

आरोपी फैजान उर्फ तोता के कब्जे से एक नीले रंग की स्प्लैण्डर मोटर सायकिल तथा आरोपी की निशादेही पर कब्रिस्तान में दीवार के किनारे छिपाकर रखी हुई हीरो स्प्लैण्डर मोटर सायकिल तथा ग्रे रंग की एक्टिवा एवं मैटेलिक ब्लू रंग की एक्टिवा एमपी 20 एस पी 0247 जप्त करते हुये पतासाजी करने पर स्प्लेण्डर मोटर सायकिल की चोरी जाने की रिपोर्ट पर थाना माढोताल में अपराध क्रमांक 638/2026 धारा 303(2) बीएनएस तथा हीरो स्प्लैण्डर मोटर सायकिल चोरी जाने की रिपोर्ट पर थाना गोरखपुर मे अपराध क्रमांक 657/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध होना पाया गया। आरोपी के विरूद्ध इस्तगासा क्रमांक 3/26 धारा 35(1)(ई)बीएनएसएस /303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये विधिवित गिरफ्तार कर जप्त एक्टिवा के वाहन मालिको के सम्बंध मे पतासाजी जारी है।

इसी प्रकार विश्वसनीय मुखविर से सूचना प्राप्त हुई की कब्रिस्तान गेट न 1 अन्दर एक लडका नीले रंग की एक्टिवा गाडी चुराकर लाया है गाडी की नम्बर प्लेट निकाल दिया है ओर बेचने की चर्चा कर रहा है सूचना पर कब्रिस्तान गेट न 1 के अन्दर दबिश दी, बाउन्ड्री के पास एक लडका नीले रंग की एक्टिवा गाडी लेकर दीवाल के पास खडा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम एवं उम्र 16 वर्ष बताया ली हुई एक्टिवा के सम्बंध मे पूछताछ करने पर दस्तावेज पास मे न होना बताया सघन पूछताछ करने पर दिनाक 23/7/2026 को रात्रि मे अपने साथी सफ्फू उर्फ सरफराज के साथ गोरखपुर ब्रिज के नीचे टेन्ट हाउस की दुकान के सामने खडी नीले रंग की एक्टिवा गाडी चोरी करना स्वीकार करते हुये बताया कि उसका साथी सफ्फू सरफराज तकवारी कर रहा था हम दोनो गाडी चुराकर लाये थे ओर गाडी की नम्बर प्लेट तोडकर फेक दिये है । पतासाजी करने करने पर एक्टिवा चोरी जाने की रिपोर्ट पर थाना गोरखपुर मे अप क्रमांक 594/2026 धारा 303(2) बी एन एस पंजीबद्ध होना पाया गया। चुराई हुई एक्टिवा जप्त करते हुये 16 वर्षिय विधि विवादित बालक को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय भूमिका- अपचारी बालक सहित 2 वाहन चोरों को पकडने में थाना प्रभारी हनुमानताल श्री सुभाषचंद बघेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक सादिक अली, विनीत श्रीवास, आरक्षक आदिल रजा, साजिद की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें