Sunday 17th of May 2026

ब्रेकिंग

संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को उक्त तीनों चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

कृषि रथ विकासखंडों में जाकर किसानों को देगी कृषि योजनाओं की जानकारी

मृतक की पहचान लेखराम ठाकुर पिता रामकिशन ठाकुर उम्र 36 वर्ष निवासी बगासपुर के रूप में हुई

न्याय व्यवस्था के डिजिटली सशक्त होने से प्रक्रियाएं पारदर्शी होंगी और आम नागरिकों को मिलेगा त्वरित न्याय : मुख्यमंत्री

एक को गोताखोर की टीम ने बचाया दूसरे का एसडीईआरएफ एवं गोताखोरों की टीम द्वारा सर्च आपरेशन जारी

सिहोरा पुलिस की कार्यवाही, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, : चुराई हुई 8 मोटर सायकिलें कीमती 5 लाख रूपये की जप्त

Aditi News Team

Tue, Nov 25, 2025

सिहोरा पुलिस की कार्यवाही, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

चुराई हुई 8 मोटर सायकिलें कीमती 5 लाख रूपये की जप्त

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*

1. सोनू उर्फ सुषील भूमिया पिता बिहारीलाल भूमिया उम्र 36 वर्ष निवासी देवरी अमगवां थाना मझौली

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंध0ी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/अति. पुलिस अधीक्षक जोन 04 /यातायात सुश्री अंजना तिवारी , प्रभारी एस.डी.ओ.पी. सिहोरा /उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन मे थाना सिहोरा की टीम द्वारा एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराई हुई 8 मोटर सायकिलें कीमती 5 लाख रूपये की जप्त की गयी है।

*घटना विवरण-* सिहोरा में दिनांक 06.10.2025 को शाम करीबन 06ः00 से 06ः30 बजे सब्जी मंडी स्टेडियम के सामने सिहोरा से होंडा सी0डी0 100 मोटर साईकिल तथा दिनांक 11.11.2025 को शाम करीबन 5ः30 से 06ः00 बजे पोडा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने से हीरो स्पलेंडर प्लस मोटर साईकिल चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना सिहोरा में अप0क्र0 619/2025 धारा 303(3) बीएनएस एवं अप0क्र0 740/2025 धारा 303(3) बीएनएस के प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।

दौरान पतासाजी के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं पूर्व में पकडे गये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों से पूछताछ की गयी एवं विश्वश्नीय मुखबिरों को लगाया गया।

विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पूर्व में पकडे गये शातिर वाहन चोर सोनू उर्फ सुषील भूमिया बिहारीलाल भूमिया उम्र 36 वर्ष निवासी देवरी अमगवां थाना मझौली को घेराबंदी कर पकडा गया एवं थाना लाकर पूछतांछ की गई, चूंकि सोनू उर्फ सुषील भूमिया आद्तन अपराधी है तथा वाहन चोरी के प्रकरणों में पूर्व में पकडा जा चुका है, जो लगातार टीम को गुमराह करते रहा।

लगातार सघन पूछताछ करने पर सोनू उर्फ सुषील भूमिया नेे सिहोरा क्षेत्र से 2 मोटर सायकिल तथा मझोली, मझगवॉ, घमापुर, रांझी क्षेत्र से 6 अन्य मोटर सायकिल चुराना स्वीकार करते हुये चुराई हुई मोटर सायकिलें ग्राम सिलोडी में मुरम खदान के पास झाडियो में बेचने के फिराक में छिपाकर रखना बताया।

आरोपी की निशादेही पर सिलोड़ी स्थित खदान में छिपाकर रखी हुई हॉण्डा सीडी 100 क्रमांक एम.पी. 20 एनएच 1092, हीरो स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक एम.पी. 20 जेड सी 1682, बजाज प्लेटीना क्रमांक एम.पी. 20 एम डब्ल्यू 1667 , हॉण्डा ड्रीम निओ क्रमांक एम.पी. 20 एनजे 8985, हीरो स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक एम.पी. 49 जेड बी 3326 , हॉण्डा शाईन क्रमांक एम.पी. 20 जेडडी 4962, हीरो स्प्लेण्डर प्रो क्रमांक एम.पी. 20 एमवाय 1655, हीरो स्प्लेण्डर क्रमांक एम.पी. 20 एमपी 20 के एच 6412 जप्त करते हुये वाहनो के सम्बंध मे पतासाजी करने पर थाना सिहोरा मंे अपराध क्रमांक 619/2025 एवं अपराध क्रमांक 740/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0 तथा थाना मझौली में अपराध क्रमांक 493/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0, थाना मझगवां अपराध क्रमांक 373/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0 तथा थाना घमापुर में ई0एफ0आई0आर0 एवं थाना रांझी में मोटर सायकिल चोरी जाने की शिकायत दर्ज होना पायी गयी है। सिहोरा में पंजीबद्ध दोनों अपराधों में 2 मोटर सायकिल तथा अन्य 6 मोटर साईकिलो को धारा 106 बी0एन0एस0एस0 के तहत जप्त करते हुये आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया जा रहा है।

*उल्लेखनीय भूमिका* - शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराये हुये वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी सिहोरा श्री विपिन बिहारी सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद बागरी, आरक्षक नीरज चौरसिया, देवराज कौरव, संदीप पांडे की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक

सिहोरा पुलिस

जरूरी खबरें