Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

छिंदवाड़ा जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

पम्प अटेंडेंट दर्पण मिश्रा को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार : छिंदवाड़ा जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया

Aditi News Team

Wed, Apr 22, 2026

PHE विभाग में रिश्वतखोरी का खुलासा

क्लर्क के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचा पम्प अटेंडेंट, लोकायुक्त ने चाय दुकान से रंगे हाथ दबोचा

जबलपुर/ छिंदवाड़ा जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने खजरी रोड स्थित एक चाय की दुकान पर दबिश देकर पम्प अटेंडेंट दर्पण मिश्रा को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आरोपी पम्प अटेंडेंट विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 क्लर्क संदेश गजभिए के इशारे पर रिश्वत ले रहा था। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

6 प्रतिशत कमीशन की हो रही थी मांग

लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि ग्राम अंबाडा, परासिया निवासी सौरभ मिश्रा (38) ने PHE विभाग में निर्माण कार्य का ठेका लिया था। लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने के बाद उसके खाते में 4,11,665 रुपये की राशि जारी हुई।

इसके बाद विभाग के क्लर्क संदेश गजभिए द्वारा बिल भुगतान के एवज में 6 प्रतिशत कमीशन के रूप में करीब 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर ठेकेदार ने लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई।

चाय की दुकान पर बुलाकर ली रिश्वत

लोकायुक्त टीम के निर्देश पर फरियादी तय योजना के अनुसार रिश्वत राशि लेकर कार्यालय पहुंचा। यहां क्लर्क ने उसे पम्प अटेंडेंट दर्पण मिश्रा से संपर्क करने को कहा। दर्पण मिश्रा ने फरियादी को खजरी रोड स्थित चाय की दुकान पर बुलाया।

जैसे ही फरियादी ने 14 हजार रुपये आरोपी को दिए, पहले से घात लगाए बैठी लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 12, 13(1)(क) एवं 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई में निरीक्षक शशिकला मस्कुले, निरीक्षक जितेंद्र यादव, उपनिरीक्षक शिशिर पांडेय सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

PHE विभाग

जरूरी खबरें