Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जहरीले जंतु ने डसा, 25 वर्षीय महिला की मौत : नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव ग्राम पुरा दफाई में एक दर्दनाक घटना सामने आई

Aditi News Team

Fri, Jul 3, 2026

रिपोर्टर आशीष साहू

जहरीले जंतु ने डसा, 25 वर्षीय महिला की मौत

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव ग्राम पुरा दफाई में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बीती रात घर में सो रही 25 वर्षीय महिला को जहरीले जंतु ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका दुर्गाबाई ठाकुर पति बुधराज ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी पुरा दफाई अपने घर में सो रही थी। रात में अचानक किसी जहरीले जंतु के काटने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोटेगांव लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना गोटेगांव पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला दुर्गाबाई ठाकुर की जहरीले जंतु के काटने से मौत हुई है। शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया गया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद से पुरा दफाई गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। बारिश के मौसम में जहरीले जंतुओं के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के दौरान सांप-बिच्छू निकलने की आशंका बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से रात में मच्छरदानी लगाकर सोने और घर के आसपास रोशनी रखने की अपील की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें