Sunday 14th of December 2025

ब्रेकिंग

गोपाल दास गुप्ता (मरेले ) को प्रदेश महामंत्री बनाया गया

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ की कार्यकारणी का हुआ गठन

उपमुख्यमंत्री ने अनशनरत प्रमोद साहू से की बात, 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन

गाडरवारा स्थानीय न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

गाडरवारा जैन मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,

घटना के विरोध में कल रात महिलाओं ने गौहरगंज थाने का किया घेराव : रायसेन के गौहरगंज में हुई शर्मशार वारदात,दरिंदे ने 6 वर्ष की मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार,आरोपी फरार,

Aditi News Team

Mon, Nov 24, 2025

रिपोर्टर रामगोपाल साहू

रायसेन के गौहरगंज में शुक्रवार रात की वारदात दरिंदे ने मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार,

दो दिन से एम्स में भर्ती मासूम बच्ची का चल रहा इलाज,

घटना का पूरे क्षेत्र में हो रहा विरोध कल रात में सैकड़ों महिलाओं ने गौहरगंज थाने का किया घेराव

पिता ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ली बालिका के स्वास्थ की जानकारी

रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र में शर्मशार करने वाला अपराध हुआ है। एक हैवान छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़ित बच्ची लोगों को जंगल में खून से लथपथ, रोती मिली। स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे वहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई। बेहतर इलाज के लिए उसे एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार निजी वाहन से बच्ची को भोपाल लाए।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब गौहरगंज निवासी सलमान खान उर्फ नजर (23) पीड़िता के गांव पांजरा पहुंचा जहां घर के बाहर खेल रही बच्ची को टाफी दिलाने के बहाने फुसलाकर ले गया। उसने जंगल की ओर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़ित बच्ची लोगों को जंगल में खून से लथपथ और रोती मिली पुलिस ने आरोपित पर 10 हजार रुपये इनाम का भी घोषित कर दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अधीक्ष कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि आरोपित मजदूरी करने अक्सर गांव में आता था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पिता ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर अब तक पुलिस ने आरोपी को क्यों नहीं पकड़ा है, यही घटना किस बड़े आदमी या अधिकारी नेता की बच्ची के साथ हुई होती तो अब तक पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लेती। हम गरीब हैं इसलिए पुलिस आरोपी को अभी तक नहीं पकड़ पाई है।

घटना का पूरे क्षेत्र में हो रहा विरोध कल रात में सैकड़ों महिलाओं ने गौहरगंज थाने का किया घेराव । आपको बता दें कि गोहरगंज थाने के सामने धरने पर बैठी महिलाएं हटने का नाम नहीं ले रही,, उनका कहना है,,दो दिन लगे या चार दिन लगे,, जब तक अपराधी को नहीं पकड़ोगे तब तक हम यहीं बैठे रहेंगे "!!

पुलिस ने वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए फोटो सहित वांटेड का पोस्टर जारी कर 20,000/- रु. का इनाम घोषित किया

सलमान उर्फ नजर पिता शहाबुद्दीन मुसलमान उम्र 23 साल निवासी गोहरगंज

ईनाम - 20,000/-

उक्त आरोपी नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में वांछित हैं, जो घटना दिनांक 21/11/25 से फरार हो गया हैं। जो कोई भी उक्त आरोपी की सूचना देगा, या गिरफ्तार करवाएगा उसका नाम गुप्त रखा जावेगा व पुलिस उप महानिरीक नर्मदापुरम द्वारा घोषित 20,000/- रुपये के इनाम का हकदार होगा

61 थाना गौहरगंज जिला रायसेन के अपराध क्रमांक 197/25 धारा-65(2),96,115(2), 351 (3) बीएनएस 5 (L) / 6 पाक्सो एक्ट

कृपया सूचना मिलने पर इन नंबरों पर सम्पर्क करें। थाना प्रभारी - 9300343648 कंट्रोल रूम रायसेन-7587620842

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मप्र पुलिस

रायसेन पुलिस

रायसेन पुलिस अधीक्षक

भोपाल डीजीपी

जरूरी खबरें